बाराबंकी में सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा- हम दिखावे के नहीं, हम हैं सच्चे राम भक्त

रिपोर्ट -मो0 रज़ी सिद्दीक़ी  

उत्तर प्रदेश – बाराबंकी जिले में एक निजी हॉस्पिटल का उद्घाटन करने सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप पहुंचे। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह ने फीता काटकर हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस दौरान जब अरविंद सिंह गोप से पूछा गया कि 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, आपको आमंत्रित किया गया है कि नहीं। इस पर सपा के पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि हम लोग सच्चे राम भक्त हैं दिखावे के राम भक्त नहीं है। जब भगवान राम हमें बुलाएंगे हम सब लोग दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।

बता दें कि अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही हैं और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। जिसमें नेता-अभिनेता, संत-महात्मा राम मंदिर संघर्ष में जान गवानें वालों के परिवार को आमंत्रित किया गया है। वहीं बाराबंकी जिले के रहने वाले पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित प्रगतिशील किसान रामशरण वर्मा को भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित किया गया है।

 

हम लोग दिखावे के नहीं सच्चे राम भक्त हैं-पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप

बुधवार को बाराबंकी शहर में एक निजी हॉस्पिटल का उद्घाटन करने पहुंचे सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप से जब अयोध्या में आमंत्रण को लेकर पूछा गया, कि आपको रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित किया गया है कि नहीं। तो उन्होंने कहा कि हम लोग दिखावे के नहीं सच्चे राम भक्त हैं। हमें जब भगवान राम बुलाएंगे हम सब लोग भगवान के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। अस्पताल के उद्घाटन के दौरान अरविंद सिंह गोप ने कहा की आज के दिन हम अपने नेता अखिलेश जी को भी बधाई देना चाहेंगे, कि जहां उन्होंने विकास के तमाम काम किए, 2012 से 17 तक स्वास्थ्य में उन्होंने विशेष क्रांति लाने का काम किया। कितने मेडिकल कॉलेज खोले। तमाम ट्रामा सेंटर खोले। उसमें अखिलेश जी का बहुत बड़ा योगदान है।

About Post Author