अलीगढ़ के बाद अब गोंडा से फरार सास और दामाद, 4 साल से चल रहा था अफेयर, तीन बच्चों संग थाने पहुंची पत्नी ने बताई आपबीती

डिजिटल डेस्क- बीते कुछ समय पहले अलीगढ़ में सास और दामाद की प्रेम कहानी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। हर तरफ सास और दामाद के ही चर्चे हो रहे थे। वहीं अब गोंडा से सास और दामाद के फरार होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों के मध्य करीब 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को थी। बताया जा रहा है कि महिला युवक की मौसेरी सास है। वहीं पति द्वारा अपनी मौसेरी सास के साथ फरार होने के बाद पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ न्याय के लिए थाने से लेकर अधिकारियों तक चक्कर लगा रही है।

मौसेरे ससुर की मृत्यु 2018 में होने के बाद बढ़ी थी नजदीकियां

गोंडा के नवाबगंज इलाके रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी 2017 में इरफान के साथ हुई थी। पीड़ित महिला ने बताया कि महिला इरफान के साथ लखनऊ में रहती थी। पीड़ित महिला के अनुसार मेरी सगी मौसी गोंडा के खरगूपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है और मौसा की 2018 में मौत हो गई थी। तब से वह अक्‍सर उससे मिलने लखनऊ आया करती थी। इसी दौरान सास और दामाद के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसके बाद इरफान अपनी मौसेरी सास के साथ घर से फरार हो गया।

रोजगार कि सिलसिले में अक्सर इरफान के पास आती थी मौसी

पीड़ित महिला ने बताया कि वर्ष 2018 में उसकी मौसी के पति की असामयिक मौत हो गई थी। इसके बाद मौसी हमारे घर लखनऊ आने लगीं। पहले तो मुझे लगा कि शायद पति की मौत से मौसी बहुत दुखी हैं। वह अकेली हो गई हैं। इसलिए शायद वह अपना मन शांत करने के लिए हमारे यहां आ रही हैं। लेकिन इसी बीच मेरे पति और मौसी के बीच अफेयर शुरू हो गया। आरोप है कि दोनों के बीच करीब चार साल से अफेयर चल रहा था। करीब छह माह पहले जब उसने विरोध किया तो पति मायके वालों के साथ फरार हो गया। उसने लखनऊ के ठाकुरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों खरगूपुर और धानेपुर पहुंचे तो वहां भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।