अपर पुलिस अधीक्षक ने मानसिक व शारीरिक रूप से फिट रहने का दिया संदेश

गोंडा-

अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा शिवराज ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। परेड के दौरान समस्त जवानों से दौड़ लगवाकर मानसिक व शारीरिक रूप से फिट रहने का भी संदेश दिया। शारीरिक गतिविधियों जैसे दौड़, खेलकूद, व्यायाम को नियमित तौर पर करते रहने का निर्देश दिया। परेड के दौरान दोपहिया/चारपहिया पीआरवी वाहनों को चेक किया। परेड के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ने भोजनालय, पुलिस जलपान गृह, शस्त्रागार, GD कार्यालय का निरीक्षण किया और जो भी कमी पाई गई उसके संबंध में संबंधित को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए साथ ही पुलिस लाइन परिसर में साफ सफाई रखने हेतु  निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक यशवंत सिंह तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

About Post Author