युवक को ट्रेन में मिली एक लड़की, बोली- ‘दोस्त से मिलने पाकिस्तान से आई हूं, मेरे सारे डॉक्यूमेंट खो गए हैं…’

KNEWS DESK- मुरादाबाद के युवक को काठगोदाम एक्सप्रेस में एक लड़की मिली और मदद मांगने लगी| लड़की ने बताया कि वो पाकिस्तान के कराची की रहने वाली है और अपने दोस्त से मिलने के लिए भारत आई है लेकिन यहां उसके सारे डॉक्यूमेंट खो गए हैं| फिर युवक ने लड़की को फौरन मुरादाबाद जीआरपी थाने पहुंचा दिया| यहां पूछताछ में पूरी बात सामने आई|

आपको बता दें कि बीते 25 सितंबर को काठगोदाम एक्सप्रेस में मुरादाबाद के निखिल शर्मा नाम के एक युवक को ट्रेन में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की मिली| लड़की ने कहा कि वो पाकिस्तान की रहने वाली है और कराची से अपने भारतीय दोस्त से मिलने आई है लेकिन यहां उसके सारे डॉक्यूमेंट खो गए हैं| नाबालिग निखिल से मदद मांगने लगी| जिसपर निखिल ने उसे मुरादाबाद लाकर जीआरपी के हाथों सौंप दिया|

पाकिस्तान के नाम पर तो पुलिस बल सावधान हो गया| पुलिस फौरन मामले की जांच पड़ताल में जुटी| तब पता चला कि लड़की पाकिस्तान की नहीं बल्कि मेरठ की रहने वाली है| उसका नाम बुशरा है और वो मानसिक रूप से बीमार है| जांच-पड़ताल में मालूम पड़ा कि लड़की की मेरठ में गुमशुदगी की FIR दर्ज कराई गई है| सीओ जीआरपी देवी दयाल ने बताया- मेरठ निवासी लड़की थोड़ा मानसिक रूप से कमजोर है| 3 दिन पहले घर से निकली थी| मेरठ कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है| उसके भाई और पिता ने पूरी बात बताई और लड़की ने उन्हें पहचान लिया था|

About Post Author