भारत जोड़े यात्रा में अखिलेश यादव, जयंत चौधरी और मायावती शामिल होंगे? कांग्रेस की तरफ से मिला रहा विपक्ष नेताओं का न्योता

के न्यूज डेस्क- 3 जनवरी को कांग्रेस की भारत जोड़े यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है।  यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अखिलेश सिंह यादव, जयंत चौधरी और मायावती को शामिल होने के लिए आमंत्रण भेज सकती है.  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शाद ने सुभासपा अध्यक्ष ओ. पी. राजभर को अमंत्रण भेजा है।

 

राहुल के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर लेगी.  इसके कांग्रेस पार्टी जोरदार तैयारी कर रही है. उत्तर प्रदेश में यात्रा को सफल करने के लिए कांग्रस एक विशेष रणनीति तैयार कर रहा है. इसके तहत कांग्रेस सपा अध्यक्ष अखिलेश, बसपा सुप्रिमो मायावती और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को अमंत्रित करेगी. इस कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने सुभासपा नेता ओ. पी राजभर को न्योता भेज  चुके है।

भारत जोड़े यात्रा दिल्ली बार्डर होते है गाजियाबाद में प्रवेश करेगी। गाजियाबाद होते हुए राहुल गांधी बागपत पहुंचे गए। 4 जनवरी को यात्रा  बागपत पहुंचेगी और वहां से शामली होते हुए यात्रा हरियाणा में प्रवेश में कर लेगी. राहुल उत्तर प्रदेश में कुल 110 किमी. की पैदल यात्रा करेंगे।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश के तीन जिलों से होकर गुजरेंगी। लेकिन इस यात्रा में विपक्ष को बुलाकर कांग्रेस यूपी में एक बड़ा संदेश देना चाहती है. यही वजह है कांग्रेस सपा, बसपा और रालोद को यात्रा से जुड़ने का न्योता भेजगी. इस न्योते पर इन पार्टियों का क्या रूख होगा ये साफ नही है। पर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी राहुल के साथ यात्रा में नजर आ सकते है।

About Post Author