भाजपा यूपी संगठन महामंत्री बनने के बाद धर्मपाल करेंगे बड़ी बैठक

गाजियाबाद में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृजेश पाठक अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह प्रभारी जेपीएस राठौर ब्रज और पश्चिमी यूपी के सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष सांसद विधायक और जिला अध्यक्ष बैठक में रहेंगे मौजूद

करीब 8 साल तक लगातार संगठन महामंत्री के रूप में सुनील बंसल ने संगठनात्मक भाजपा को इतनी मजबूती प्रदान की है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में बड़ी मजबूती से 2014 2017 और 2019 फिर 2022 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव को प्रचंड बहुमत से जीता अब उसको मजबूती प्रदान करने और लगातार भाजपा के प्रदर्शन को बनाए रखने के लिए संगठन महामंत्री के रूप में धर्मपाल के सामने बड़ी चुनौती विद्यार्थी परिषद और संगठनात्मक अनुभव के दम पर धर्मपाल 2024 लोकसभा चुनाव के लिए सरकार और संगठन के बीच समन्वय कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों में जीत का मंत्र सहित केंद्रीय नेतृत्व का विश्वास जीतने विपक्षी दलों को पूर्व चुनाव की तरह परास्त करना भाजपा के प्रदर्शन को दोहराना सहित कई बड़ी चुनौतियां का करना होगा सामना

नए प्रदेश अध्यक्ष संगठन की नई रूपरेखा सभी मोर्चों की नियुक्ति सहित कई जिम्मेदारियों की भी होगी चुनौती

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल पश्चिम से करेंगे मंथन का आगाज, गाजियाबाद में होगी संगठन की बैठक

गाजियाबाद में होने वाली भाजपा के पश्चिम और ब्रज क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक आज से प्रदेश महामंत्री संगठन पद का दायित्व संभालेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है।

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल पश्चिमी यूपी से मिशन 2024 के लिए संगठन को मथने की शुरुआत करेंगे। धर्मपाल रविवार को गाजियाबाद में होने वाली भाजपा के पश्चिम और ब्रज क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक से प्रदेश महामंत्री पद का दायित्व संभालेंगे।

 

लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है। बसपा के कमजोर होने के बाद से भाजपा ने वहां दलित वोट बैंक को साधकर अपना लक्ष्य पूरा करने की रणनीति बनाई है। पश्चिम और ब्रज में 27 लोकसभा सीटें हैं इनमें से 20 सीटें भाजपा के पास है। पश्चिमी यूपी में सपा और रालोद के गठबंधन की चुनौती के बीच भाजपा वहां पहले से अधिक सीटें हासिल करना चाहती है।

 

धर्मपाल को विधानसभा चुनाव 2022 में भी पश्चिमी यूपी में चुनाव प्रबंधन का दायित्व दिया गया था। ऐसे में उन्होंने पश्चिम और ब्रज क्षेत्र की परिचयात्मक संगठन बैठक से अपनी नई पारी की शुरुआत करने का निर्णय किया है। हालांकि धर्मपाल के पास आरएसएस, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और संगठन महामंत्री झारखंड के दायित्व का लंबा अनुभव है।

लेकिन  प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में उन्हें संघ की अपेक्षाओं पर खरा उतरने, सरकार से समन्वय बनाने, कार्यकर्ताओं को संतुष्ट रखने के साथ केंद्रीय नेतृत्व की कसौटी पर खरा उतरना होगा। बैठक में धर्मपाल के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, झारखंड के महामंत्री संगठन कर्मवीर, पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, ब्रज के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, पश्चिम के प्रभारी जेपीएस राठौर, ब्रज के प्रभारी अश्विनी त्यागी सहित अन्य पदाधिकारी, भाजपा सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्य मौजूद रहेंगे।

संगठन में होगा बड़ा बदलाव
भाजपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही संगठन में बड़ा बदलाव होगा। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश टीम में नए चेहरों को जगह मिलेगी। बीते दो तीन बार से लगातार प्रदेश पदाधिकारी बन रहे नेताओं की छुट्टी होगी। वहीं अग्रिम मोर्चों, विभागों और प्रकोष्ठों में भी बदलाव होगा।

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं में उत्साह
धर्मपाल के प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त होने से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बड़ी संख्या में ऐसे कार्यकर्ता है जो धर्मपाल के साथ विद्यार्थी परिषद में काम कर चुके हैं और अब भाजपा में राजनीति कर रहे है।

भारतीय जनता पार्टी वैसे तो 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी बहुत पहले से ही शुरू कर दी है उत्तर प्रदेश सबसे महत्वपूर्ण और सबसे ज्यादा सीटों वाला राज्य होने के नाते ज्यादा महत्वपूर्ण है वैसे तो भाजपा के लिए यूपी में पूर्व संगठन महामंत्री वर्तमान में राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा सुनील बंसल ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की ऐसी नींव डाली है कि दशकों तक भाजपा के लिए संगठनात्मक रूप से विपक्षी दलों की अपेक्षा मजबूती मिलेगी बावजूद इसके विपक्ष के गठबंधन महागठबंधन जातीय समीकरण सहित तमाम चुनौतियां भी होगी ऐसे संगठन महामंत्री के रूप में धर्मपाल विपक्षियों का किला भेजने के लिए 2014 2017 2019 से 2022 की तरह 2024 में भी किस तरह की रणनीति बनाएंगे यह तो देखने वाली बात होगी लेकिन संगठन महामंत्री बनने के बाद जिस तरह से उन्होंने आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश और ब्रज क्षेत्र के सभी सांसद विधायक जिला अध्यक्ष क्षेत्रीय अध्यक्ष और मुख्य रूप से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बृजेश पाठक अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह प्रभारी जीपीएस राठौर के साथ बैठक का आयोजन आयोजित किए हैं उससे यह प्रतीत होता है कि पूर्व संगठन महामंत्री यूपी भाजपा के चाणक्य के पद चिन्हों पर ही चलकर संगठन महामंत्री यूपी बीजेपी धर्मपाल भी 2024 में भाजपा का प्रदर्शन जीत के साथ परचम लहराने की कवायद शुरू कर दी है

भाजपा ने पश्चिम और ब्रज प्रांत की महत्वपूर्ण बैठक आज गाजियाबाद में आयोजित की है। 38 जिलों की इस बैठक में नवनियुक्त संगठन महामंत्री के साथ केशव मौर्य जी और ब्रजेश पाठक जी उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। धर्मपाल जी संगठन महामंत्री की यह पहली बैठक है। 2024 आम चुनाव को लेकर इस बैठक में सभी जिला अध्यक्ष, एमएलए, एमएलसी और सांसद हिस्सा ले रहे है।

About Post Author