बीजेपी यूपी अध्यक्ष को लेकर कई पेंच , घोषणा के बाद होगा सरकार फेर बदल

  • 2024 लोकसभा चुनाव से पहले सभी जाति क्षेत्रीय समीकरण के लिहाज से घोषित होगा अध्यक्ष
  • संगठन के लिहाज से 6 क्षेत्रों में बंटे यूपी के सभी क्षेत्रों के पदाधिकारियों को सरकार, संगठन में एडजेस्ट करेगा केंद्रीय नेतृत्व
  • पश्चिमी यूपी से अगर भाजपा ने अध्यक्ष बनाया तो सरकार में बढ़ेगा एक और उप मुख्यमंत्री का पद
  • पश्चिमी यूपी से अध्यक्ष बना तो कानपुर क्षेत्र से उपमुख्यमंत्री की घोषणा कर सकता है भाजपा संगठन

 

यूपी में अध्यक्ष को लेकर केंद्रीय नेतृत्व लगातार मंथन कर रहा है भूपेंद्र चौधरी जो पश्चिमी रूट यूपी से जाट समुदाय से आते हैं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं को केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली बुलाया है कयास यह लगाया जा रहा है कि भूपेंद्र चौधरी को भाजपा अगला अध्यक्ष घोषित कर सकता है लेकिन केंद्रीय नेतृत्व 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन के लिहाज से 6 क्षेत्रों में बटे यूपी के सभी क्षेत्रों से पदाधिकारियों को सरकार और संगठन में एडजेस्ट करने में लगी हुई है बताया गया है कि अगर पश्चिमी यूपी से भाजपा का अध्यक्ष घोषित हुआ तो सरकार में 1 नए मुख्य उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे गोरखपुर क्षेत्र से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी क्षेत्र से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ब्रज क्षेत्र से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक वर्तमान में है ऐसे में अगर पश्चिमी यूपी से भूपेंद्र चौधरी के नाम पर केंद्रीय नेतृत्व ने मुहर लगा दी तो कानपुर बुंदेलखंड से सरकार में 1 नए मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे साथ ही ब्रज क्षेत्र से सरकार में एक कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा

भाजपा सूत्रों का दावा है कि मिशन 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व आगामी दिनों में सरकार और संगठन दोनों में बड़ा फेरबदल करेगी अगर पश्चिमी यूपी से अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो भूपेंद्र चौधरी को केशव प्रसाद मौर्य की जगह उपमुख्यमंत्री और केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा साथ ही कानपुर बुंदेल सत्र से सरकार में एक नया उपमुख्यमंत्री और ब्रज क्षेत्र से कैबिनेट मंत्री सरकार में बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को केंद्रीय नेतृत्व ने आज दिल्ली बुलाया है जहां वह राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ,गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात करेंगे । बताया जा रहा है कि भूपेंद्र चौधरी से मंथन के बाद केंद्रीय नेतृत्व भाजपा यूपी के नए अध्यक्ष का ऐलान कर सकती है। साथ ही भाजपा सूत्र यह बता रहे हैं कि अगर किसी तरह से भूपेंद्र चौधरी के नाम पर केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष के पद का मोहर नहीं लगाया तो भूपेंद्र चौधरी को केशव प्रसाद मौर्य की जगह उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा साथ ही कानपुर बुंदेलखंड से एक नया उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा और ब्रज क्षेत्र से एक कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा इसके अलावा काशी क्षेत्र से अगला प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के नाम पर मुहर लगा सकता है केंद्रीय नेतृत्व।

भारतीय जनता पार्टी संगठन के लिहाज से यूपी को क्षेत्रों में बांटा है। गोरखपुर,काशी, अवध, कानपुर, ब्रज और पश्चिम । भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का अगला लक्ष्य 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इन सभी क्षेत्रों से एक बड़े चेहरे को सरकार या फिर संगठन में एडजस्ट करने की योजना है। उसी लिहाज से केंद्रीय नेतृत्व लगातार अध्यक्ष को लेकर मंथन कर रही है लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सभी क्षेत्रीय जातीय समीकरण को साधते हुए ही प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करेगा।

About Post Author