देर रात शासन ने तीन उपजिलाधिकारियों का किया ट्रांसफर

के न्यूज़ /चंदौली, चंदौली जिले के जिलाधिकारी ईशा दुहन ने शनिवार की देर रात चंदौली जनपद के कई उप जिलाधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। इसमें नौगढ़ के उप जिलाधिकारी को जिलाधिकारी कार्यालय से संपर्क कर दिया है वहीं आलोक कुमार को नौगढ़ का नया उपजिलाधिकारी बनाया गया है।जिलाधिकारी चन्दौली महोदया द्वारा जनहित व शासकीय कार्यहित में आलोक कुमार उप जिलाधिकारी (न्यायिक) चन्दौली का स्थानांतरण उप जिलाधिकारी व उप जिला मजिस्ट्रेट नौगढ़ के पद पर किया है। जबकि पिनाक पाणि द्विवेदी डिप्टी कलेक्टर चन्दौली का स्थानान्तरण उप जिलाधिकारी (न्यायिक) चन्दौली तथा अतुल गुप्ता उप जिलाधिकारी व उप जिला मजिस्ट्रेट नौगढ़ की सम्बद्धता कलेक्ट्रेट चन्दौली में तत्काल प्रभाव से की गई है।माना जा रहा है कि 1 सप्ताह पहले नौगढ़ में हुए विवाद के मामले में उप जिलाधिकारी पर गाज गिरी है। यहां पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उप जिलाधिकारी को लेकर तरह तमाम तरह के आरोप लगाए थे।

About Post Author