उत्तर प्रदेश: मंदिर परिसर में समुदाय विशेष के युवकों ने किया पेशाब, हिन्दू वादियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपी युवक गिरफ्तार

रिपोर्ट- अनिल मीणा 

अलीगढ़- अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना इलाके में स्थित एक प्राचीन मंदिर परिसर में समुदाय विशेष के दो युवकों के द्वारा पेशाब करने का मामला सामने आया है| हिंदू वादियों की शिकायत पर इलाकाई पुलिस मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है|

बता दें, पूरा मामला अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना कस्बे का है| जहां आज एक प्राचीन मन्दिर के परिसर में समुदाय विशेष के दो युवकों को पेशाब करते देखा गया| जब इस बात की जानकारी हिन्दू वादियों को हुई तो आक्रोश पनप गया| इसकी शिकायत हिंदूवादियों ने थाने पर जाकर की|  पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी है|

प्रशान्त शर्मा मंडल संयोजक भारतीय जनता पार्टी अकराबाद बोले- हमारा ये बड़ा मंदिर है अकराबाद का प्राचीन मंदिर है| इसमें दो जिहादी आदमी, आदि नारायण भगवान भोलेनाथ का, ठाकुर जी वाला मंदिर है| मंदिर के पीछे दो जिहादी रहते हैं| पीछे मोहल्ले में पड़ोसी हैं, मुस्लिम समाज के लोग हैं दो युवा हैं 22 से 23 साल की उम्र है| पीछे पेशाब करके गए हैं| पुलिस को सूचना दे दी गई है, एक लड़के को शायद उठा लिया गया| एक लड़का फरार है| पहले भी करते होंगे लेकिन आज मौके पर पकड़े गए हैं| प्रशासन उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें और उनके घरों पर बुलडोजर चले| ये घटना पहली बार हुई है, मंदिर सबका है सर्व समिति का है, पूरे बाजार का मंदिर है|

About Post Author