हीटवेव की चपेट में उत्तर प्रदेश कल से बदलेगा मौसम

KNEWS DESK.. उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो पारा लगभग 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। भीषण गर्मी से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हैं। उत्तर प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में पिछले 2 दिनों से गर्म हवाएं चल रही हैं। ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक है। जिसके कारण प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। अप्रैल व मई माह में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादलों की आवाजाही कुछ जगहों पर बारिश होने तथा ओलावृष्टि होने से मौसम सुहावना बना। तो वहीं मई माह के दूसरे सप्ताह से ही गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार से उत्तर प्रदेश में मौसम में एक बार फिर से बदलाव होगा उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगे उत्तर प्रदेश वासियों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही कुछ इलाकों में हीटवेव कंडीशन जारी रहेगी।

शनिवार को उत्तर प्रदेश का झांसी सबसे अधिक गर्म जिला रहा जहां पर अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसके अलावा प्रयागराज में अधिकतम तापमान 44.8 , आगरा में 43, उरई तथा हमीरपुर में 42, बस्ती में 41, वाराणसी में 43, लखीमपुर खीरी में 42, कानपुर देहात में 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि रविवार को उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम सूखा रहेगा उत्तर प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में हीटवेव कंडीशन जारी रहेगी सोमवार से मौसम में कुछ परिवर्तन होगा कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है कुछ इलाकों में सीट वेव कंडीशन जारी रहेगी।

About Post Author