उत्तरप्रदेश: रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य तैयारी, दुल्हन की तरह सजी अयोध्या

KNEWS DESK- रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। आपको बता दें कि दीपावली पर अयोध्या में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भगवान श्रीराम के स्वागत के लिए अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

झांकियों के मंच पर भगवान के विग्रह भी मौजूद होंगे। रामकथा पार्क में जब यह झांकियां पहुंचेंगी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरु विशिष्ठ की भूमिका में इनकी अगुवाई करेंगे। जब यह झांकियां राम कथा पार्क पहुंचेगी उसी समय त्रेता युग की तर्ज पर प्रभू श्रीराम पुष्पक विमान रूपी हेलिकाप्टर से पहुंचेंगे। उस समय सीएम योगी गुरु वशिष्ठ की भूमिका में नजर आएंगे और राज्याभिषेक का कार्यक्रम होगा। इसके लिए रामकथा पार्क राम दरबार की थीम पर सज रहा है।

‘गुरु के चरणों में मिली भगवान को राम की उपाधि’

कामधेनु आश्रम के महंत आशुतोष महाराज ने बताया कि कर्म धर्म और दायित्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है और भगवान राम का पूरा जीवन संघर्षमय रहा है। पूज्य गुरु जी के चरणों में रहकर भगवान राम को राम शब्द की उपाधि मिली। अगर राम को कोई राम बनाने वाला है तो गुरुदेव हैं।

ये भी पढ़ें-    Aaj ka Rashifal: जाने आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहता है आपका राशिफल

About Post Author