उत्तर प्रदेश : आगरा में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल हुए अखिलेश यादव

KNEWS DESK- समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव रविवार यानी आज उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल हुए| प्रियंका गांधी भी राज्य में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के अंतिम चरण में शामिल हुईं, जिसका वीडियो भी सामने आया है|

इस सप्ताह की शुरुआत में, उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सीट-बंटवारे की व्यवस्था की घोषणा के बाद, समाजवादी पार्टी ने कहा कि अखिलेश यादव आगरा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगे|

About Post Author