UP Election 2022 : अमित शाह- सपा ने घोषणा पत्र में किया था आतंकियों को छोड़ने का वादा

गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के चौथे चरण वाले मतदान क्षेत्र के पीलीभीत में प्रचार के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी को अपने निशाने पर तो रखा ही कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने पीलीभीत के सभी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सभा को संबोधित किया।

सपा ने आतंकियों को छोडऩे का घोषणा पत्र में वादा किया था। उन्होंने जनता से सवाल किया कि क्या वोट के लालच में आतंकियों को समर्थन देने वालों को वोट देना चाहिए। अमित शाह ने कहा कि सपा तथा कांग्रेस ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प आतंकवाद फैलाने वालों को देश दुनिया से मूल से उखाड़ फेंकना है।

About Post Author