UP Assembly Session: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज, कहा- जब पिछले बजट का 65% खर्च नहीं हुआ तो अनुपूरक बजट क्यों?

KNEWS DESK- यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे और आखिरी दिन यानी आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सदन में यूपी सरकार पर जमकर तंज कसा| उन्होंने कहा- जब पिछले बजट का लगभग 65% पैसा खर्च नहीं हुआ है तो अुपूरक बजट क्यों चाहिए?

अनुपूरक बजट पर अखिलेश ने कहा कि जब सरकार खर्च नहीं कर पा रही है तो ये अनुपूरक बजट क्यों? सबसे महत्वपूर्ण विभागों में पैसा पड़ा हुआ है| कई विभागों में पैसा ही खर्च नहीं हुआ है| नया बजट भी आएगा| ये सरकार विजनलेस है, इनका बजट दिशाहीन रहा है| जो कहा वो नहीं किया, ये भाजपा का असली नारा होना चाहिए| भाजपा ने कहा था कि वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बना देंगे| इसके लिए 34 प्रतिशत की ग्रोथ रेट चाहिए| अगर आप 65 प्रतिशत खर्च नहीं करेंगे और अनुपूरक बजट ले लेंगे| कुछ महीने हैं आपके पास तो आप कैसे अचीव करेंगे| इस सरकार का दोहरा चरित्र है, कहती कुछ है और करती कुछ है| यह सरकार डींग मारने में आगे है|

अखिलेश ने कहा कि इन्होंने स्मार्ट सिटी का सपना दिखाया था| क्या इस अनुपूरक बजट में स्मार्ट सिटी का कहीं स्थान है| मुझे तो यह लगता है कि पहले का पांच साल का कार्यकाल और दो साल इसके भी पूरे होने वाले हैं| लगता है कि अब स्मार्ट सिटी नहीं बन पाएगी| यह विकास गति को रोकने वाली सरकार है| ये जब इनपर खर्च ही नहीं हो रहा है तो फिर इतना बड़ा बजट क्यों चाहिए| जब आपकी दूसरे राज्यों की अर्थव्यवस्था से तुलना होती है तो उसमें यूपी 18वें स्थान पर है|

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साल 2017 से पहले प्रदेश में अपराधियों, भूमाफियाओं के हौसले बुलंद थे| उन पर प्रशासन का समर्थन था| हर दूसरे तीसरे दिन दंगे होते थे| 2017 के बाद प्रदेश का माहौल बदल गया है| हमारी जीरो टोलरेंस की नीति है| इसका परिणाम हम सभी के सामने आया है| आज NCRB की जो रिपोर्ट सामने आई है| प्रदेश के अंदर महिला संबंधित अपराधियों को सजा दिलाने में यूपी नंबर एक राज्य है|

Yogi Adityanath Birthday: Yogi Adityanath turns 51 today: Here is a brief  highlight of his political journey - The Economic Times

सीएम योगी ने आगे कहा- उत्तर प्रदेश पिछले छह-सात वर्षो में विधानसभा में चर्चा-परिचर्चा का विषय बना है| पिछले साल से इसमें एक और सकारात्मक परिचर्चा की पहल हुई है| विरोधी पक्ष के लोग खुद तैयारी करके आना चाहते हैं| ईश्वर इनकी सदैव प्रगति करे और ये हमेशा विपक्ष में बैठे रहें| प्रदेश में चार बार सपा की सरकार रही| आज यूपी के प्रति लोगों का नजरिया बदल गया है| ये नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है| हमारा यूपी आगे बढ़ेगा| आर्थिक प्रगति करेगा तो विपक्षियों को भी खुश होना चाहिए|

About Post Author