प्रदूषण बचाने के लिए पूर्व फौजी की अनोखी पहल, पोस्टर चस्पा कर किया जागरूक

KNEWS DESK- पूरा एनसीआर क्षेत्र इन दिनों प्रदूषण से इस कदर परेशान है कि लोगों की सांसें उखड़ने लगी है। राजधानी क्षेत्र गैस चैम्बर में तब्दील हो चुका है। सरकारें खतरनाक होती वायु गुणवत्ता(AQI) को बचाने के लिए लगातार उपाय कर रही है। राजधानी दिल्ली में तो ऑड – इन वन प्रणाली लागू करने की घोषणा भी हो चुकी है। ऐसे में बागपत के एक दम्पति ने पर्यावरण को बचाने की मुहिम छेड़ी है।

ये दम्पति घर घर जा कर दीपावली पर पटाखे ना चलाने की अपील कर रहे हैं और साथ ही दीवाली मिठाई और दीयों से मनाने की अपील के पोस्टर हर दरवाजे पर चस्पा कर रहे हैं। इस दम्पति की इस मुहिम को खासा समर्थन भी मिल रहा है।

दरअसल, बागपत के खेकड़ा कस्बे के रहने वाले सुभाष चंद कश्यप जो कि समाजसेवी है और रिटायर्ड फौजी भी है। उनकी पत्नी रूबी कश्यप ने प्रदूषण के बढ़ते दुष्प्रभाव से लड़ाई लड़ने का अनोखा तरीका अपनाया है। ये दम्पति रोजाना अपने घर में अपने हाथों से पोस्टर बनाते हैं और उन पोस्टर को घर- घर जा कर चस्पा करते है और साथ ही घर के बाशिंदों से अपील करते हैं कि इस दीवाली पटाखे न चलाये मिठाई और दीये जला कर दीवाली मनाएं। सुभाष और रूबी हर घर हर दर पर जा रहे हैं और उनकी इस मुहिम को समर्थन भी मिलता नज़र आ रहा है। लोग उनकी अपील को मान कर सौगंध ले रहे हैं कि इस दीवाली वो पटाखे नहीं जलाएंगे। सुभाष कश्यप बताते हैं कि उन्होंने इस अभियान की शुरूआत खेकड़ा से की है लेकिन यह मुहिम वो, पूरे जनपद में चलाएंगे। रूबी कश्यप का कहना है कि वो जिस मोहल्ले में जाती है। वहां महिलाओं की टोली पूरे मोहल्ले की लोगों को आतिशबाजी न करने का संकल्प कराते है।

ये भी पढ़ें-     अथिया शेट्टी ने चुराई पापा की बेल्ट, सुनील शेट्टी ने बेटी को बताया चोर

About Post Author