केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने विपक्षियों पर कसा तंज, एक-दो राज्य जीतने से 2024 में जीत जाएंगे ये है उनका बचपना

बुलंदशहर-  आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले  उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद पहुंचे, बुलंदशहर में उन्होंने कृषि वेस्टेज से बायोगैस आरम्भ करने वाले प्लांट का शिलान्यास किया| इसी बीच उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा| रामदास आठवले ने कहा कि हमारी पार्टी अपना जनादार बढ़ाने की कोशिश कर रही है|

आठवले ने कहा,  2024 के चुनावों में बीजेपी के साथ बातचीत करके 3 से 4 सीटों पर हम बातचीत करेंगे अगर आरपीआई को सीटें मिलती है तो मुस्लिम बहुल एरिया में और दलित बहुल एरिया में हम उम्मीदवार खड़ा करेंगे| इससे बीजेपी को फायदा मिल सकता है| योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है| नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम पूरे देश को विकसित कर रहे हैं, इसलिए 2024 के चुनाव में हमें भारी सफलता मिलेगी|

आरपीआई नेता ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी और प्रमोद तिवारी के दिमाग में यह हवा है कि कर्नाटक जीते हैं लेकिन लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी जी ने 9 साल में जो काम किए उनको देखकर वोटिंग होगी| पीएम मोदी के साथ आम आदमी, मिडिल क्लास, दलित, आदिवासी, ओबीसी और सवर्ण समाज के लोग हैं| एक-दो राज्य जीतने से वो 2024 में जीत जाएंगे ये उनका बचपना है| हमारी तैयारी जोरदार चल रही है| 9 साल में जो काम किया, उसे लोगों को बताया जा रहा है|  2024 में 350 से अधिक सीटें आएगी और मोदी की सरकार बनेगी| जितना विकास होगा उतना ही मोदी का फायदा होगा|

रामदास अठावले ने आगे कहा, एक तरफ मोदी का चेहरा है दूसरी तरफ सौ चेहरे हैं| लोग जानते हैं नरेंद्र मोदी अच्छा काम कर रहे हैं और इनको हटाने के लिए सभी नेता एकजुट हो रहे हैं| नीतीश कुमार तो कभी इधर जाते हैं कभी उधर जाते हैं| हमारे साथ ही बहुत सारी पार्टियां हैं वह विपक्षी दलों के साथ नहीं हैं| नवीन पटनायक, जगन मोहन रेड्डी और भी ऐसे कई पार्टियां जो हमारे साथ हैं विपक्षियों के साथ नहीं हैं| विपक्ष कितनी भी कोशिश करे लेकिन नरेंद्र मोदी को हराना आसान काम नहीं है| मैं जिसके साथ रहता हूं उसको सत्ता मिलती है| मुझे हवा का रुख मालूम होता है कब क्या निर्णय लेना है मैं बराबर निर्णय लेता हूं|

आरपीआई अठावले ने कहा कि कांग्रेस के साथ मैं तीन बार मेंबर ऑफ पार्लियामेंट रहा, लोकसभा का जब हवा का रुख बदला तो मैं पीएम मोदी  के साथ हूं| प्रधानमंत्री मोदी की हवा पूरे देश में आ गई थी| ये हवा और भी कई साल तक चलती रहेगी| इतनी जल्दी कम होने वाली नहीं है| 2024 का मैच हम जीतेंगे और 350 से ज्यादा सीटें हम निकलेंगे|

About Post Author