प्रधानमंत्री मोदी इसी महीने जाएंगे अमेरिका,जानिए क्यों?

KNEWS DESK…  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से इसी महीने अमेरिका के दौरे पर जाएंगे। मोदी 21 जून से लेकर 24 जून तक अमेरिका में ही रहेंगे। इस दौरान वो संसद के संयुक्त सत्र को भी सम्बोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की यह यात्रा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के आमंत्रण पर की जा रही है। व्हाइट हाउस के अधिकारी जाॅन किर्बी के मुताबिक वो उत्सुकता से इस दौरे का इंतजार कर  रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी 8वीं बार करने जा रहे अमेरिका दौरा

प्रधानमंत्री मोदी अभी कर  7 बार अमेरिका की यात्रा पर जा चुके हैं। PMO  के पोर्टल के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी अपने इस 9 साल के कार्यकाल में 8 वीं बार अमेरिका के दौरे पर जाएंगे। राजनीतिक जानकारों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा बहुत ही खास होने वाला है। इस दौरे में दोनों  देशों में कई तरह के महत्वपूर्ण सौदे होने की संभावना जताई जा  रही है। इसमें अमेरिका और भारत के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने वाले कई नए समझौते भी हो सकते हैं। मोदी अमेरिका की स्टेट डिनर यानी राजकीय भोज में भी शामिल होंगे। जब किसी देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति को अमेरिका राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित करता है तो उसे स्टेट डिनर दिया जाता है। पीएम मोदी की इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए भारत और अमेरिका  दोनों  ही देशों के विदेश  एवं रक्षा मंत्रालयों की समिति एक जुट गई है।  उनकी कोशिश है कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा अगले 5 दशकों तक यादगार साबित  हो सके।

पीएम मोदी का यह अमेरिका दौरा भारत और अमेरिका के रिश्तों में एक नई कड़ी जोड़ने का काम करेगी। प्रधानमंत्री के इस दौरे के कई मायने रखे जा रहे हैं। भारत की तस्वीर अब विश्व पटल पर बखूबी दिखने लगी है इस लिए पूरी दुनिया को भारत का साथ चाहिए। इश बात को अब आमेरिका भी बहुत अच्छी तरह से समझ चुका है। पीएम मोदी की ये अमेरिका यात्रा से कई सारे समझौतों  पर असर पड़ने वाला  है। बाइडेन प्रशासन के एक अधिकारी कर्ट कैंपबेल के अनुसार दोनों देशों में आज जो भरोसा और विश्वास है वह पहले नहीं था। जिनका मानना है कि भारत वैश्विक स्तर पर रणनीतिक तौर पर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

About Post Author