मिजोरम : केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने मिजोरम में किया जीत का दावा, कहा – भाजपा को मिलेंगी ज्यादा सीटें

KNEWSDESK-  मिजोरम में 7 नवंबर को वोटिंग होनी है. ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव प्रचार कर रही हैं साथ ही साथ जीत को लेकर भी दावे किए जा रहे हैं। ऐसा ही दावा बीजेपी के बड़े नेता ने न्यूज एजेंसी से बात करने के दौरान किया है। केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने मिजोरम में बीजेपी जीत का दावा किया। उन्होंने  न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि मिजोरम में इस बार भाजपा को ज्यादा सीटें मिलेंगी और राज्य में भी हमारी डबल इंजन की सरकार होगी।

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने डबल इंजन की सरकार का दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो पूर्वोतर की परवाह करते हैं और उसे बदलना चाहते हैं। इसे मिजोरम के लोग अच्छे से समझते हैं। मिजोरम में चुनाव अन्य राज्यों से अलग हैं। यहां पोस्टर , बैनर और नारेबाजी नहीं है। घर – घर प्रचार भी नहीं करना होता है। ऐसा कुछ भी नहीं होता, जिससे आपको लगे कि चुनाव चल रहा है। आगे कहा कि मिजोरम में इस बार भाजपा को ज्यादा सीटें मिलेंगी। अगर भाजपा राज्य की सत्ता में आती है तो केंद्र के साथ – साथ राज्य में भी हमारी डबल इंजन की सरकार होगी।  मिजोरम में भाजपा इस बार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम कुछ अच्छी संख्या में सीटें जीतेंगे और सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भाजपा इकलौती ऐसी पार्टी : किरन रिजिजू

कांग्रेस को   मिजोरम में किसी भी सीट पर जीत नहीं मिलेगी। वे दिल्ली में सत्ता में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो पूर्वोत्तर की परवाह करते हैं और भाजपा इकलौती ऐसी पार्टी है, जो अपने वादों को पूरा करती है, वहीं उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों को कैसे पूरा करेगी।

 

 

 

About Post Author