ज्ञानवापी ASI सर्वे का आज 5वां दिन, खोला जा सकता है बेसमेंट!

 KNEWS DESK- ज्ञानवापी परिसर में आज 5वे दिन भी ASI वैज्ञानिक सर्वेक्षण जारी है। हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले एक वकील ने बताया कि सर्वेक्षण आज सुबह 8 बजे शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि गुंबद का सर्वेक्षण नहीं किया गया है। वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि सर्वे आज सुबह 8 बजे शुरू हो गया है।

आपको बता दें कि हिंदू पक्ष का अधिवक्ता वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा है कि तहखाने का भी सर्वे हो रहा है। उन्होंने  बताया कि जांच बिना मलबा हटाए की जा रही है। फोटोग्राफी व  वीडियोग्राफी बिना मलवा हटाए नहीं की जा सकती है। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में भारी सुरक्षा तैनात की गई है क्योंकि भारतीय पुरातत्व सर्वे अभी भी चल रहा है।

सुबह 8 बजे शुरू हो गया…शाम 5 बजे तक चलेगा

मिली जानकारी के अनुसार हिंदू पक्ष की याचिकाकर्ता रेखा पाठक ने कहा है कि आज बेसमेंट खोला जा सकता है। उन्होंने कहा है कि हम सर्वे को लेकर बहुत ही खुश हैं। सुबह उठना और ड्यूटी पर जाना हमारी दिनचर्या बन गई है। हमारा काम निगरानी करना है। सर्वे सुबह 8 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा।

About Post Author