25 लाख दीपकों के साथ इस बार अलग तरीके से रामनगरी में मनाया जाएगा दीपोत्सव, दिखेगी त्रेता युग की झलक

KNEWS DESK, इस बार का दीपोत्सव कुछ खास होने वाला है। राम की रामनगरी की अवध विश्वविघालय के वालंटियर्स इस बार 25 लाख से अधिक दीपक जलाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में हैं। जिसमें त्रेता युग की परिकल्पना को साकार करने की तैयारियां की जा रही हैं। 

24 लाख दीयों से जगमग होगी राम की नगरी अयोध्या, भव्य दीपोत्सव के लिए सजे सरयू के 51 घाट, Photos - Ayodhya will be illuminated with 24 lakh lamps 51 ghats ofभगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस बार आठवां दीपोत्सव मनाया जाएगा। रामनगरी में दीपोत्सव की तैयारी जोरों शोरों से चल रही हैं। इस बार का दीपोत्सव हर बार के दीपोत्सव कुछ हट कर किया जाएगा क्योंकि यह दीपोत्सव भगवान राम लला के भवन में विराजमान होने बाद पहला दीपोत्सव होगा। इसलिए इसे धूमधाम से मनाया जाएगा। बता दें कि अवध विश्वविघालय के वालंटियर्स इस बार 25 लाख से अधिक दीपक जलाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में हैं। वहीं दीपोत्सव की झलक त्रेता युग की अयोध्या की परिकल्पना को साकार करती दिखाई देगी। राम राज्याभिषेक, पुष्प वर्षा, शोभायात्रा और नगर की प्रमुख सड़कों पर झांकियां, रामलला के भव्य आगमन की अद्भुत झलक प्रदर्शित की जाएगी। इस बार के दीपोत्सव में कई नए और अनोखे आयोजन होंगे, जिन्हें पहली बार अयोध्या में देखा जाएगा।

About Post Author