फर्जी कंपनी बनाकर देते थे 24 घंटे में पैसा डबल करने का झांसा, क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर 1.16 करोड़ की ठगी करने वाला गिरफ्तार

KNEWS DESK- बिहार पुलिस ने ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.16 करोड़ की ठगी के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोपी फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को उसमें पैसा निवेश करने को कहता था और निवेशित पैसा 24 घंटे में डबल हो जाने का झांसा देता था। ठग की इस शातिराना चाल में फंसकर लोग उसकी फर्जी कंपनी में पैसा निवेश कर देते थे। इस मामले में पुलिस ने फरार अभियुक्त नीतेश कुमार झा को राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके से गिरफ्तार किया गया है।

विवेकानंद झा की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी

इस मामले में दरभंगा के साइबर थाना में विवेकानंद झा महाराज की शिकायत पर वर्ष 2023 में कांड संख्या 98/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि ठगों ने उन्हें लालच देकर निवेश के नाम पर ठगा। उन्होंने दावा किया था कि निवेश की गई रकम 24 घंटे में दोगुनी और सात महीनों में चार गुनी कर दी जाएगी। इसी झांसे में आकर उन्होंने 1.16 करोड़ की राशि निवेश कर दी थी। पीड़ित विवेकानंद ने बताया कि जल्द से जल्द अमीर बनने की चाहत में आरोपी को एक करोड़ 16 लाख रुपये दे दिए, जिसे लेकर वह फरार हो गया। इसमें दो लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिसमें बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी अजय कुमार राय और मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के चहूंटा गांव निवासी नवीन कुमार झा को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस गिरफ्त में ठग

ठगी के दोनों आरोपी गिरफ्तार

ठगी के दोनों आरोपियों के खिलाफ साइबर ठगी के मामले में धारा 420/379/467/471/504/34 भा द वी एवं 66 D आईटी एक्ट की धारा लगाया गया था। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद साइबर थाने की पुलिस ने एक आरोपी अजय कुमार राय को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में साइबर डीएसपी सह थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया की क्रिप्टो करेंसी की तरह एक फेक कंपनी WEFALC बनाकर एक व्यक्ति से एक करोड़ 16 लाख रुपये की ठगी कर ली गई थी। इसमें दो लोगों को आरोपी बनाया गया था। एक अजय कुमार राय को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि दूसरे आरोपी नवीन कुमार के पटना होने की जानकारी मिलते ही टीम को भेजकर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ की जा रही है।