सत्य प्रकाश शर्मा और उनकी पत्नी रुक्मणी शर्मा के द्वारा बनाया गया अलीगढ़ से देश का सबसे बड़ा ताला,अयोध्या राम मंदिर के लिए आज रवाना

रिपोर्ट – विश्व प्रताप सिंह राघव

अलीगढ़ – 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भव्य रूप से होने जा रहा है| आज अलीगढ़ से देश का सबसे बड़ा ताला जो सत्य प्रकाश शर्मा और उनकी पत्नी रुक्मणी शर्मा के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर भगवान श्री राम मंदिर को 400 किलो का ताला देने की मांग की थी|

सत्य प्रकाश शर्मा की मृत्यु के बाद महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारतीय पुरी के द्वारा ताले के बचे कार्य कराया को पूर्ण 

इस दौरान अचानक सत्य प्रकाश शर्मा की मृत्यु हो गई, जिसके बाद महंत रविन्द्र पुरी जी महाराज अध्यक्ष अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी ट्रस्ट और उनकी शिष्य महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारतीय पुरी के द्वारा ताले के बचे कार्य को पूर्ण कराया गया और आज अन्नपूर्णा भारती 400 किलो के ताले को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हो रही हैं| यह अलीगढ़ और अलीगढ़ वासियों के लिए बड़ी ही गौरव की बात है।

अलीगढ़ का ताला अयोध्या राम मंदिर के लिए रवाना 

महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती गिरी ने कहा है की अलीगढ़ का ताला अयोध्या राम मंदिर के लिए आज वह लेकर जा रही हैं और यह ताला अयोध्या में एक अपनी अलग पहचान बनाएगा| इतना ही नहीं जो विरोधी आज तक जलते थे, कि राम मंदिर कब बनेगा कैसे बनेगा उनके मुंह पर ताला लगाने का काम यह ताला करेगा|

About Post Author