भर्तियों पर निशाना, चुनावी बहाना !

उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट, उत्तराखंड में आगामी चुनावों के लिए सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज एक ओर जहां कांग्रेस की बड़ी बैठक आयोजित की गई थी। तो वहीं भाजपा ने आफलाईन सदस्यता का भी आज से शुभारंभ कर दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रदेशभर में अबतक ढ़ाई लाख से ज्यादा सदस्य पार्टी से जुड़ चुके हैं. उन्होने बताया कि अब आनलाईन के साथ ही आफलाईन के माध्यम से भी सदस्य बनाए जाएंगे। इस दौरान उन्होने दावा किया कि केदारनाथ के साथ ही नगर निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। वहीं भाजपा के इस दावे के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेरोजगारों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। इसके तहत राज्य के 11 विभागों में रिक्त समूह ग के 4405 पदों पर इसी महीने भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। धामी सरकार का दावा है कि राज्य गठन के 23 सालों के भीतर अबतक सबसे ज्यादा युवाओं को नौकरी दी गई है। धामी सरकार में अबतक करीब 16 हजार युवाओं को नौकरी मिल चुकी हैं। माना जा रहा है कि आगामी चुनावों में भाजपा को इसका चुनावी लाभ मिलेगा। हांलाकि सरकार के इस दावे को कांग्रेस ने हवा हवाई बताया है कांग्रेस का कहना है कि सबसे अधिक नौकरियां कांग्रेस शासनकाल में मिली है। साथ ही कांग्रेस का कहना है कि वह आगामी चुनाव में जीत को लेकर काफी आश्वस्त है. मंगलौर और बद्रीनाथ में हुए उपचुनाव की तरह कांग्रेस केदारनाथ का उपचुनाव भी जीतेगी.

 

उत्तराखंड में आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस-भाजपा की तैयारी तेज हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस की आज पार्टी मुख्यालय में बड़ी बैठक आयोजित की गई. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे…कांग्रेस का तर्क है कि भाजपा सरकार के राज में विकास के कोई कार्य नहीं हो रहे हैं। यही वजह है कि भाजपा को मंगलौर और बद्रीनाथ में हुए उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा है…वहीं कांग्रेस का दावा है कि कांग्रेस केदारनाथ उपचुनाव के साथ ही नगर निकाय और पंचायत के चुनाव में भी जीत दर्ज करेगी

वहीं एक ओर जहां कांग्रेस बैठक कर आगामी रणनीति पर मंथन कर रही है तो वही दूसरी ओर भाजपा ने अपने सदस्यता अभियान को तेज कर दिया है। इसके तहत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आनलाईन के साथ ही अब आफलाईन सदस्यता का भी शुभारंभ कर दिया है। महेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रदेशभर में अबतक ढ़ाई लाख से ज्यादा सदस्य पार्टी से जुड़ चुके हैं. उन्होने बताया कि पार्टी का लक्ष्य 20 लाख से ज्यादा सदस्य बनाने का है..वहीं उन्होने दावा किया कि केदारनाथ के साथ ही नगर निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। वहीं भाजपा के इस दावे के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बेरोजगारों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। माना जा रहा है कि आगामी चुनावों में भाजपा को इसका चुनावी लाभ मिलेगा। हांलाकि सरकार के इस दावे को कांग्रेस ने हवा हवाई बताया है

कुल मिलाकर राज्य में निकाय चुनाव के साथ ही केदारनाथ चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। निश्चित ही राज्य की दो विधानसभा सीटों में उपचुनाव जीतने से कांग्रेस में काफी उत्साह है यह वजह है कि कांग्रेस निकाय और केदारनाथ उपचुनाव में भी जीत का दावा कर रही है। सवाल ये है कि क्या कांग्रेस अति आत्मविश्वास का शिकार तो नहीं हो रही है। देखना होगा तमाम तैयारियों के बीच चुनावी दंगल में किसकी जीत होती है।

 

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.