स्मार्ट सिटी के आधे अधूरे कार्यों को लेकर व्यापारियों में रोष

उत्तराखंड : देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर शहरभर में निर्माण कार्य चल रहे हैं। जिसके अन्तर्गत विद्युत लाइनों को भूमिगत करना, पानी की पर्याप्त क्षमता की लाइने बिछाना जैसे तमाम काम किये जा रहे है। लेकिन इन कार्यों के अधर में लटकने से लोगों और व्यापारियो में रोष है। इसी को लेकर दून महानगर व्यापार प्रकोष्ट कांग्रेस ने स्मार्ट सिटी के आधे अधुरे कार्यों पर नाराजगी जतायी और इसे लेकर प्रदेश सरकार का घेराव किया। उन्होंने देहरादून के मेयर और धर्मपुर क्षेत्र के विधायक खजान दास से स्मार्ट सिटी के आधे अधूरे कार्यो को जल्द पूरा करने को कहा। व्यापारियों ने इसे लेकर बैठक भी करी। बैठक में बात उठाई गयी कि स्मार्ट सिटी के कार्यों के नाम पर अबतक करोड़ो रूपये लगाए जा चुके हैं। लेकिन कार्यों को अबतक पूरा नही किया गया।

निर्माण को खोदी गई सड़कों पर बारिस के बाद हो रही आफत

स्मार्ट सिटी को लेकर जगह जगह सड़के तो खोदी जा रही है। लेकिन उन्हें खोदकर ऐसे ही छोड़ दिया जा रहा है। जिससे बारिस के बाद जगह जगह कीचड, पानी भरना जैसी समस्याए हो जाती है। जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पडता है। व्यापारियों ने इसे लेकर कहा कि मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा और राजपुर रोड विधायक को क्षेत्र की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इस सम्बन्ध में दून महानगर व्यापार प्रकोष्ट कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार बागा ने कहा कि जिस समय स्मार्ट सिटी का कार्य प्रारम्भ किया गया था। उस समय उन्हें सही प्रकार से कार्य करने को कहना चाहिए था। अब उनपर गुस्सा दिखाकर कोई लाभ नहीं है।

 

 

About Post Author