पंजाब विधानसभा में सिगक गुरूद्वारा संशोधन बिल हुआ पारित

KNEWS DESK… पंजाब विधानसभा में सर्वसम्मति से सिख गुरूद्वारा संशोधन विधेयक -2023 पारित कर दिया गया है। इस बिल को सीएम भगवंत मान ने सदन में पेश किया था। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह सारे विधानसभा में संविधान की शपथ लेकर आए हैं। भगवंत मान ने आगे कहा कि गुरबाणी सबकी सांझी है और किसी एक चैनल ने ठेका नहीं लिया है। 11 साल हो गए , यही चैनल गुरबाणी चला रहा है और इनका एग्रीमेंट अब 21 जुलाई को खत्म हो रहा है।

दरअसल आपको बता दें कि भगवंत मान ने कहा कि S. G. P. C.  चुनाव हुए 11 साल हो चुके हैं और नियम यह है कि जब कोई संगठन 5 साल तक चुनाव नहीं करवाता है तो उसे गैर-लोकतांत्रिक माना जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने S. G. P. C. को आदेश जारी किए थे कि वह अपना चैनल बनाएं, जिस पर गुरबाणी प्रसारित की जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने सीधे तौर पर बादलों पर हमला बोलते हुए कहा कि बादल इस चैनल से पैसा कमा रहे हैं। सीएम भगवंत मान ने कहा कि वह यह बिल ला रहे हैं कि जब गुरबाणी प्रसारण चल रहा तो 30 मिनट पहले और 30 मिनट बाद कोई भी एड न चले। भगवंत मान ने कहा कि इस समय गुरबाणी फ्री-टू-एयर नहीं है। भगवंत ने कहा कि गुरबाणी को पूरी दुनिया में फैलने देना चाहिए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वह चाहते हैं कि लोग मर्जी से जो भी चैनल लगाए उन्हें गुरबाणी सुनने को मिले।  गुरबाणी का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में होना चाहिए।

About Post Author