शादी का झांसा देकर, ट्यूशन टीचर से किया दुष्कर्म

उत्तराखंड, देहरादून : एक युवक ने ट्यूशन टीचर के साथ उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला देहरादून के कैंट क्षेत्र का है। जहां एक पीड़ित शिक्षिका ने कैंट कोतवाली पर में अपनी शिकायत दर्ज करवायी कि उसके साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके साथ ही जब युवती गर्भ से हुई तो उसने उसका गर्भपात भी कराया। और उसको धमकी दी कि वह इस बात को किसी को बतायेगी तो वह उसके पिता को जान से मार देगा। पीड़िता की शिकायत पर कैंट कोतवाली पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दुष्कर्म कर किया गर्भपात

मामले के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कैंट कोतवाली, संपूर्णानंद नौटियाल ने बताया कि एक पीड़िता ने तहरीर दी कि वह एक एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाया करती थी। इसी दौरान उसका कोचिंग में आने वाले एक युवक मोहित से सम्पर्क हुआ। जिसके बाद मोहित और वे अक्सर मिलने लगे। साथ ही मोहित ने उससे शादी करने की बात कही जिसके बाद उसने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बीते कुछ माह पूर्व उसने अपने घर बुलाकर फिर उसके साथ फिर दुष्कर्म किया। जिसके बाद वह गर्भवती हो गयी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसने उसका गर्भपात भी करवा दिया। साथ ही उसको धमकी भी दी कि अगर वह किसी को बतायेगी तो जान से मार देगा।