चुनाव लड़ने की चर्चा पर रोहिणी आचार्य ने किया रिएक्ट, जानें क्या कुछ बोलीं लालू यादव की बेटी

KNEWS DESK-  बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी चीफ लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य क्या लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं? मीडिया द्वारा पूछे गए इस सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका ऐसा अभी कोई इरादा नहीं है और भविष्य में क्या होगा, वह भविष्य में देखा जाएगा|

एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने जब रोहिणी आचार्य से पूछा कि क्या आप लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैं? इस पर रोहिणी ने कहा, नहीं मैं चुनाव नहीं लड़ रही| मेरा ऐसा अभी कोई इरादा नहीं है| रोहिणी सोशल मीडिया पर अक्सर बीजेपी पर हमलावर रहती हैं| ऐसे में उनके चुनाव लड़ने को लेकर कयास लगाई जा रही हैं| रोहिणी ने कहा, जो मेरी राय होती है वह मैं पोस्ट करती हूं| मैं चुनाव नहीं लड़ रही| रोहिणी के फैंस चाहते हैं कि वह चुनाव लड़े, वह क्या चाहती हैं, क्या वह भविष्य में चुनाव लड़ेंगी? इस सवाल पर रोहिणी ने कहा, भविष्य में क्या होगा, मुझे क्या पता?

रोहिणी के चुनाव लड़ने को लेकर तब से उम्मीदें लगाई जा रही हैं जब उन्होंने अपने ससुराल के दौरे पर मीडिया के सवाल के जवाब में कहा था- अगर जनता की इच्छा होगी तो वह चुनाव लड़ेंगी| रोहिणी 14 दिसंबर को औरंगबाद के दाउदनगर स्थित अपने ससुराल पहुंची थीं, जहां उनके ससुर की 10वीं पुण्यतिथि थी| इसमें उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे| माना जा रहा है कि रोहिणी काराकाट से चुनाव लड़ सकती हैं, जो सीट फिलहाल जेडीयू के पास है|

इस कारण चर्चा में आई थीं रोहिणी 

रोहिणी अपने पिता लालू यादव को किडनी डोनेट कर भी चर्चा में आई थीं| रोहिणी ने पिता को किडनी डोनेट करने के बाद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था| जिसमें उन्होंने लिखा था कि पिता को स्वस्थ रूप में देखने की कामना थी, जिस रूप में मैं उन्हें बचपन से देखती आई थी| रोहिणी ने यह पोस्ट 5 दिसंबर को लिखा था, जब उन्हें किडनी डोनेट किए हुए ठीक एक साल हो गए थे|

About Post Author