कानून व्यवस्था का सवाल, विपक्ष का बवाल !

उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट, उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पर एक बार सियासी बवाल छिड़ गया है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए सरकार पर हमला बोल दिया हैं……कांग्रेस ने राज्य सरकार का पुतला दहन किया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपकर राज्य की कानून व्यवस्था में सुधार की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि यदि सरकार ने जल्द ही राज्य की कानून व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा…आपको बता दें कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून में रिलायंस ज्वैलरी शोरुम में 14 करोड़ से ज्यादा की लूटपाट हुई थी…पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही है जगह-जगह दबिश दी जा रही है….इस बीच पुलिस को कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। वहीं पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार दो अभियुक्तों को भी ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। पुलिस दोनों अभियुक्तों को देहरादून लाकर उनसे गहनता से पूछताछ कर रही है… इसके अलावा पुलिस ने 2 अन्य आरोपियों को चिंहित कर लिया है…साथ ही दोनों अभियुक्तों पर दो-दो लाख का ईनाम भी घोषित किया है….वहीं सत्तापक्ष ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए कांग्रेसियों को सलाह दी है कि वह पहले अपनी सरकार के शासित राज्यों की कानून व्यवस्था को देखे तब राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए….

 उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी की अबतक की हुई सबसे बड़ी लूटपाट के बाद राज्य में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए सरकार पर हमला बोल दिया हैं……हांलाकि उत्तराखंड पुलिस की कई टीमें देश के विभिन्न राज्यों में दबिश दे रही हैं। इस बीच पुलिस को कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। वहीं पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार दो अभियुक्तों को भी ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। पुलिस दोनों अभियुक्तों को देहरादून लाकर उनसे गहनता से पूछताछ कर रही है… इसके अलावा पुलिस ने 2 अन्य आरोपियों को चिंहित कर लिया है…साथ ही दोनों अभियुक्तों पर दो-दो लाख का ईनाम भी घोषित किया है….माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस इस मामले का खुलासा कर देगी

आपको बता दें कि 9 नवंबर को बदमाशों ने दस मिनट के अंदर ही 14 करोड़ से ज्यादा की डकैती को अंजाम दिया था… बदमाशों ने शोरुम में करीब 32 मिनट तक आतंक मचाये रखा। बदमाशों ने पूरे स्टाफ को हथियार के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट की…वहीं एक सप्ताह से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी ना होने से कांग्रेसियो में नाराजगी है….आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओँ ने राज्य सरकार का पुतला दहन किया। इसके साथ ही कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपकर राज्य की कानून व्यवस्था में सुधार की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि यदि सरकार ने जल्द ही राज्य की कानून व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा… वहीं सत्तापक्ष ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए कांग्रेसियों को सलाह दी है कि वह पहले अपनी सरकार के शासित राज्यों की कानून व्यवस्था को देखे तब राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए….

कुल मिलाकर देहरादून में हुई इस बड़ी लूटपाट के बाद विपक्ष ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दअरसल जिस रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में ये वारदात हुई वो सचिवालय और पुलिस मुख्यालय के नजदीक है। शासन से लेकर पुलिस मुख्यालय के आला अफसर लगातार इस शोरूम के पास से गुजरते हैं। इसके बावजूद बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम देकर पुलिस को बड़ी चुनौती दी है….ऐसे में सवाल उठने लाहमी है लेकिन देखना होगा की आखिर कबतक उत्तराखंड पुलिस इस मामले का खुलासा कर पाती है।

About Post Author