देवरिया जिले में पल्स पोलियो का महाअभियान हुआ शुरू

रिपोर्ट – रामाश्रय त्रिपाठी

देवरिया। देवरिया जनपद में आज से पल्स पोलियो महाअभियान की शुरुआत जिलाधिकारी जेपी सिंह ने मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में फीता काटकर इसकी शुरूआत की है। वहीं जिलाधिकारी श्री सिंह ने एमसीएच विंग एवं सदर रेलवे स्टेशन पर 0-5 वर्ष के उम्र के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाया है।

 आपको बता दें यह अभियान एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है जनपद के समस्त ब्लाकों पर पोलियो की पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन एवं लाजिस्टिक उपलब्ध है यह अभियान जनपद स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक चलाया जायेगा, जिसमें प्रथम दिन आज स्थापित बूथों पर दवा पिलाई जा रही है उसके बाद छूटे हुये बच्चों को घर-घर टीम द्वारा अगले पाँच दिवसों में पोलियो की दवा पिलाने का कार्य किया जायेगा। अभियान के संचालन हेतु जनपद में 1759 पोलियो बूथ, 114 ट्रांजिट बूथ, 45 मोबाईल टीम एवं 944 घर-घर भ्रमण टीमों का गठन किया गया है जिसके द्वारा लगभग 493891 बच्चों को पोलियो वैक्सीन से आच्छादित किया जायेगा। इस सम्बंध में जिलाधिकारी देवरिया जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में 28 मई को एक प्लस पोलियो अभियान टीकाकरण का महाअभियान है और यह नव महीने बाद हो रहा है सेप्टेम्बर 2022 में हुआ था और उसके बाद आज हमारा लक्ष्य है करीब 5 लाख बच्चों को जो 0 से 5 वर्ष के उम्र के के हैं उनको पूरे जनपद देवरिया में टीकाकरण कराया जाय ताकि प्लस पोलियो की बीमारी इस देश से दुर्मुल हो चुकी हैं उसको आगे बढ़ने से रोका जा सके।

About Post Author