मणिपुर हिंसा के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने फूंका पीएम और गृहमंत्री का पुतला

उत्तराखंड-  मणिपुर हिंसा में दिल दहला देने वाली वीडियो के बाद पूरे देश के लोगों में क्रोध है। जहां लोग आरोपितों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं राजनीतिक दलों ने भी इस पर सरकार की बड़ी नाकामी बतायी है। बीते दिन प्रदेश में भी प्रदेश कांग्रेस ने केन्द्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री व गृह मंत्री के पुतले का कभी दहन किया गया। प्रधानमंत्री पर आरोप लगाए कि उन्हें मणिपुर हिंसा की जानकारी 77 दिन बाद मिली।

प्रधानमंत्री के इस्तीफे को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

बीते दिन राजधानी में राजपुर रोड के निकट कांग्रेस जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर एक्लेहॉल चौक पर महानगर कांग्रेस कमेटी और प्रदेश महिला कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा में महिलाओं के साथ हुए जघन्य अपराध के विरोध में केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री व गृह मंत्री अमित शाह के पुतले का भी दहन किया गया। महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं के साथ जो आपराधिक कृत्य किया गया और उनकी अस्मिता को तार तार किया गया वे पूरी मानव जाति के लिए शर्मसार करने वाली घटना है। इसके साथ मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का भी इस्तीफा मांगा गया। कहा कि मणिपुर में भाजपा की सरकार होने के बावजूद वहां इस प्रकार की घटना होने लोकतंत्र की व्यवस्थाओं पर प्रश्न चिह्न लगाता है साथ ही मणिपुर में सरकार के पूरी तरह से विफल होने के कारण राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।

About Post Author