दुष्कर्म के आरोपी की गला दबाकर हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर। गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के बाने गांव के टोला जलारे में पिंटू साहनी की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को छिपाने के लिए ताल के किनारे फेंका गया था। 81 रातों में सनसनी मच गई फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्यारे की तलाश में जुट गई।

स्थानीय लोगों के साथ परिजनों ने हत्यारे के तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को उठाने नहीं दिया था। बाद में एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। उधर, पिंटू के पिता हरेराम की तहरीर पर पुलिस ने संतकबीरनगर जिले के मेहदावल निवासी नरसिंह उर्फ चुन्नी यादव पर हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई और मुखबीर की सूचना पर उससे धर दबोचा मृतक पिंटू पर पहले से ही दुष्कर्म का केस दर्ज था और पुलिस ने गुंडा की कार्रवाई भी की थी। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पिंटू साहनी की हत्या करने का जुर्म स्वीकार किया।

घटना का खुलासा करते हुए एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पिंटू साहनी का एक महिला से पुराना संबंध था। बृहस्पतिवार की रात में वह महिला से मिलने के लिए तालाब किनारे गया था। दोनों वहां पर बैठकर बातचीत किए। तभी आरोपी नरसिंह यादव भी एक नाबालिग लड़की के साथ वहां पर पहुंच गए।गांव की लड़की को बाहरी युवक के साथ देखकर पिंटू ने इसका विरोध किया और फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद होता देख महिला और लड़की वहां से चली गई, लेकिन किसी को भी इसकी जानकारी नहीं दी।

नरसिंह ने पिंटू साहनी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव को तालाब के दूसरे छोड़ पर झाड़ी के पास ले जाकर फेंक दिया। शुक्रवार सुबह ग्रामीण उस ओर गए तो पिंटू का शव देखे और इसके बाद घरवालों और पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया दें।

About Post Author