MUKHTR ANSARI: मुख्तार अंसारी की मौत पर …. शिवपाल सिंह यादव ने प्रशासन पर उठाए सवाल, कहा – “इनकी मौत संदेह के घेरे में है”

KNEWSDESK –  बांदा जेल में मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। इसके बाद से ही विपक्षी दल के नेता लगातार प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं। इसी को लेकर नेताओं के बयान देने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शिवपाल सिंह यादव ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी मौत संदेह के घेरे में है। न्यायालय को इसमें स्वयं रुचि लेनी चाहिए।

शिवपाल यादव  ने कहा कि मुख्तार अंसारी की मौत तो संदेह के घेरे में ही है लेकिन, कोर्ट को भी इसे खुद ही संज्ञान में ले लेना चाहिए।  जहां तक उनके बेटे अब्बास अंसारी के पेरोल की बात हो तो उनके पिता की मौत हुई है। ऐसे में डीएम को खुद ही उन्हें जनाजे में शामिल होने की परमिशन दे देनी चाहिए।

मुख्तार अंसारी की मौत पर  सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा, हमारे उनके साथ बहुत अच्छे संबंध थे।  इस परिवार का आजादी की लड़ाई में भी योगदान रहा है। इनकी मौत संदेह के घेरे में है। न्यायालय को इसमें स्वयं रुचि लेनी चाहिए। अगर किसी की जेल में मृत्यु होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियो से लेकर सरकार तक की होती है।

ये थे आरोप 

आपको बता दें कि बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। दरअसल काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। इस पर इनके परिवार ने धीमा जहर देने का आरोप लगाया था। बाराबंकी के एमपी एमएलए कोर्ट में एंबुलेंस मामले की पेशी थी। इस दौरान मुख्तार अंसारी के वकील ने कोर्ट में एप्लीकेशन दी थी। इसमें उन्होंने धीमा जहर देने की शिकायत की थी।

 

About Post Author