नवनियुक्त जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने संभाला पदभार, कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों का किया निरीक्षण

रिपोर्ट – मोहित रांकावत

राजस्थान – नागौर जिले के नवनियुक्त जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने न्याय शाखा, राजस्व शाखा जनसुनवाई केन्द्र सहित कई शाखाओ का निरीक्षण किया।

खबर नागौर से है जहां जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने पदभार ग्रहण किया | पद ग्रहण करने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों का निरीक्षण किया, साथ ही अधिकारियों व कार्मिकों से संबंधित शाखाओं के कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से फीडबैक भी प्राप्त किया।

इस दौरान जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागौर जिले को प्रगति की राह पर लाने के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा।

About Post Author