कौशाम्बी में नगर पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, कार्यालय गेट पर लगाया ताला

रिपोर्ट – अनिरुद्ध पाण्डेय 

उत्तर प्रदेश –  जिले में एक नगर पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शनिवार को कर्मचारियों ने नगर पालिका के कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए गेट पर ताला लगा दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि ईओ मनमानी करती है और जबरन कर्मचारियों को प्रताड़ित करती है। इसी से नाराज होकर वह लोग प्रदर्शन करते हुए ईओ को हटाने की मांग की है।

ईओ के खिलाफ प्रदर्शन

आपको बता दें कि मंझनपुर नगर पालिका दफ्तर में काम करने वाले आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने शनिवार की सुबह ईओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है नगर पालिका मंझनपुर में तैनात महिला ईओ प्रतिभा सिंह आए दिन कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का काम करती है कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें 10 बजे से ड्यूटी होने के बाबजूद सुबह 8 बजे ही ड्यूटी पर बुला लिया जाता है और रात को 9 बजे तक काम करवाया जाता है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कोई भी काम कितना भी अच्छा करवा लो लेकिन यह साहिब उसे काम को लेकर नाराज रहती है और कर्मचारियों के साथ अभद्रता करती है।

लोगों को बुलाकर काम करवाने की धमकी

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध करने पर नौकरी से निकलना और गैर जनपद से लोगों को बुलाकर काम करवाने की धमकी दिया जाता है। ईओ प्रतिभा सिंह के इस रवैया से नाराज कर्मचारियों ने शनिवार की सुबह ही नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय की गेट पर ताला लगाकर अंदर किसी भी कर्मचारियों अधिकारियों को जाने नहीं दिया।

मनमानी करने और विकास कर रोकने का आरोप

उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता और तानाशाह हटाया नहीं जाता तब तक वह कार्यालय के गेट का ताला नहीं खोलेंगे। इस दौरान कर्मचारियों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया। आपको बता दें कि ईओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन के यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी नगर पालिका परिषद के सभासदों ने भी ईओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था और उन पर मनमानी करने और विकास कर रोकने का आरोप लगाया था।

About Post Author