लक्सर में मनाया गया महर्षि कश्यप जन्मोत्सव

रिपोर्टर रामगोपाल

लक्सर, लक्सर में कश्यप निषाद संगठन द्वारा नगर में महर्षि कश्यप का जन्मोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शमिल हुए पुर्व मुख्य मंत्री एव हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, संजय गुप्ता के साथ दीपक जलाकर महर्षि कश्यप जयंती कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम के आयोजक एवम कश्यप निषाद संगतन के राष्टीय महासचिव राजबीर कयश्प ने प्रदेश सरकार के नाम कश्यप की नो सूत्रीय मांग पत्र सांसद डा निशंक को सोपा। डा निशंक ने कहा कि महर्षि कश्यप एक महापुरुष थे। उन्होंने सिर्फ एक समाज के लिए नहीं बल्कि पूरी मानव जाति की भलाई के लिए काम किए। पूर्व विधायक चैंपियन ने कहा कि अच्छी शिक्षा से ही कौम की तरक्की हो सकती हे। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने का संदेश कश्यप समाज के लोगों को दिया। पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने महर्षि कश्यप को भगवान का अवतार बताया। कहा कि महर्षि कश्यप सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा के पुत्र ऋषि मारीच और उनकी पत्नी ऋषि कर्दम की पुत्री कला के पुत्र थे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी कार्यक्रम में मोजूद रहे।

About Post Author