जन आशीर्वाद यात्रा को संबोधित करते हुए बोले PM मोदी, “सनातन को समाप्त करना चाहता है घमंडिया गठबंधन”

KNEWS DESK- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में जन आशीर्वाद यात्रा को संबोधित किया। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने राज्य भर में यात्रा निकाली हैं और प्रधानमंत्री आज उसी यात्रा के समापन में पहुंचे। प्रधानमंत्री ने जन आशीर्वाद यात्रा को संबोधित करते हुए घमंडिया गठबंधन पर निशाना साधा और कहा कि “सनातन को समाप्त करना चाहता है घमंडिया गठबंधन।”

“कांग्रेस नेताओं के लिए गरीबों का जीवन एक एडवंचर टूरिज्म”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “कांग्रेस आज भी उसी मानसिकता पर चल रही है। चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए इनके नेताओं के लिए गरीबों का जीवन मायने नहीं रखता। कांग्रेस नेताओं के लिए गरीबों का जीवन एक एडवंचर टूरिज्म है। उनके लिए गरीब की बस्ती पिकनिक मनाने का, वीडियो शूटिंग कराने का लोकेशन बन गई है। कांग्रेस के लिए गरीब किसान का खेत फोटो सेशन का मैदान बन गया है। इन्होंने पूर्व में भी ऐसा ही किया। आज भी यही कर रहे हैं।

“घमंडिया गठबंधन के लोग दे रहे धोखा”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मौका मिलते ही ये घमंडिया गठबंधन के लोग माताओं-बहनों को धोखा देने का प्लान तैयार करके बैठे हैं। महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घमंडिया साखी वो ही हैं जिन्होंने इस कानून को रोकने के लिए हर मर्यादा तोड़ी है। इनकी सोच आज भी नहीं बदली। ये लोग बहुत बौखलाए हुए हैं प्रधानमंत्री ने कहा कांग्रेस वाले सिर्फ नकारात्मकता फैलाते हैं। भारत कुछ भी नया करे, कोई भी उप्लब्धि हासिल करे, कांग्रेस को बिल्कुल पसंद नहीं आता। कांग्रेस ना खुद बदलना चाहती है और ना ही देश को बदलने देना चाहती है।

“कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बनाया बीमारू”

पीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा, लेकिन कांग्रेस ने संपन्न मध्य प्रदेश को बीमारू बना दिया। पीएम ने कहा कि यहां के युवाओं ने कांग्रेस के जमाने की खराब कानून व्यवस्था नहीं देखी, युवाओं ने खस्ता हाल सड़कें नहीं देखी, युवाओं ने अंधेरे में रहने को मजबूर गांव और शहर नहीं देखे। बीजेपी ने अपने कार्यकाल में मध्य प्रदेश को नई ऊर्जा के साथ नई ऊंचाई पर ले जाने की कोशिश की।

पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के लिए आने वाले कुछ साल बहुत महत्वपूर्ण है। यह समय भारत को, मध्य प्रदेश को विकसित मध्य प्रदेश बनाने का है। अगर कांग्रेस जैसी परिवारवादी पार्टी, हजारों करोडों के घोटालों का इतिहास रचने वाली पार्टी और तुष्टिकरण करने वाली पार्टी को अगर मौका मिल गया तो एमपी को बड़ा नुकसान होगा। पीएम ने कहा कि जहां भी कांग्रेस गई उस राज्य को बर्बाद कर दिया।

About Post Author