लोकसभा चुनाव: लोकसभा क्षेत्र में शिवराज सिंह चौहान ने ट्रेन से की यात्रा, अपने अनुभव को भी किया साझा

KNEWS DESK – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को अपने लोकसभा क्षेत्र में दूसरे दर्जे के डिब्बे में ट्रेन से यात्रा की। उन्होंने अपने लोकसभा सीट को अपनी कर्मभूमि कहा।

शिवराज सिंह चौहान ने ट्रेन के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए कहा कि  ट्रेन से पहले भी जाता रहा हूं, जब पहले सांसद था। मन आनंद से भरा हुआ है। आज गंजबासौदा जा रहा हूं। मेरी कर्मभूमि है और जनता से मेरा परिवार का रिश्ता है। आज एक बार फिर मिलूंगा।”चुनौती तो कोई नहीं है। जनता सब जगह है। खातेगांव और निछावर नए क्षेत्र जुटे हैं। कोरवाई और समशाबाद हटे हैं। लेकिन मेरा तो प्रदेश की जनता से दिलों का रिश्ता है। इसलिए क्षेत्र कोई भी हो, नए क्षेत्र भी जुड़े हैं तो कोई अंतर नहीं पड़ता। जनता का स्नेह, प्रेम और विश्वास मिलता रहे। जिंदगी जनता की सेवा के लिए है। तो कोई कठिनाई नहीं होती।”

मुख्यमंत्री के रूप में 18 साल काम करने का सौभाग्य मिला – शिवराज 

शिवराज ने कहा कि  सांसद भी तो यहीं रहेंगे ना। सांसद रहेंगे तो कोई जनता थोड़ी छूटेगी। भफूमिका बदली है। हम लोग मिशनरी कार्यकर्ता हैं। मिशनरी भारतीय जनता पार्टी मिशन है, राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का। और हम लोगों ने तय किया है कि अपने देश के लिए काम करेंगे, जनता की सेवा के लिए काम करेंगे। लेकिन जब आप किसी मिशन में काम करते हैं, बड़े उद्देश्य के लिए काम करते हैं, तो आप खुद तय नहीं करते कि आप कहां काम करेंगे। मिशन जो उपयुक्त समझता है, वो काम आपको सौंपता है। तो जो-जो काम दिया, विधायक बनाया तो विधायक के रूप में ठीक से काम किया। सांसद बने। फिर मुख्यमंत्री के रूप में 18 साल काम करने का सौभाग्य मिला तो दिन-रात जनता की सेवा की। अब फिर सांसद करी भूमिका में पार्टी ने कहा कि लड़ना है और आना है तो सांसद के नाते सेवा करेंगे।”

बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान का होम टाउन बुधनी विदिशा सीट में पड़ता है। ये बीजेपी का गढ़ है, जिसे कांग्रेस ने 1967 के बाद सिर्फ दो बार -1980 और 1984 में जीता है। कांग्रेस ने अभी तक इस सीट से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।

 

About Post Author