“पागल आदमी हैं दिग्विजय सिंह”: केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते

दिग्विजय सिंह  को केन्द्रीय मंत्री का जवाब

अपने विवादित बयानों से अक्सर चर्चा में रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को अब बीजेपी की ओर से केन्द्रीय इस्पात व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फगन सिंह कुलस्ते ने कल मध्य प्रदेश के मंडला से करारा जवाब दिया है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह के ट्वीटर पर आरएसएस की तुलना तालिबान से करने पर केन्द्रीय मंत्री ने मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते समय उन्हें पागल आदमी व जादूगर करार दिया है।

अक्सर विवादित बयान देते रहते हैं दिग्विजय सिंह

ये कोई पहली बार नहीं हुआ है जब दिग्विजय सिंह ने संघ और भाजपा पर अपना विवादित बयान दिया है, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अक्सर ऐसे विवादित बयान देते रहते हैं। वे कई बार अपना विशेष वोट बैंक साधने की वजह से बीजेपी के आदि संगठन आरएसएस की तुलना आतंकवाद से कर चुके हैं, और एक बार फिर उन्होने ट्वीटर पर संघ की तुलना हाल ही में अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज आतंकी संगठन तालिबान से की है।

बोले केन्द्रीय मंत्री, उन्हें लगता है दुनिया मेरे साथ

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह को पागल बताने वाले मौजूदा केन्द्रीय इस्पात मंत्री फगन सिंह यहीं नही रूके उन्होने अपने बयान में कहा कि दिग्विजय सिंह जानबूझ कर कुछ सेलेक्टेड शब्दों का प्रयोग करते हैं। उन्हें ऐसा ही बोलने में आनंद आता है। उन्होने आगे कहा कि कल दिग्विजय सिंह मेरे साथ शंकराचार्य जी के यहाँ थे, तब वे बड़े भोलेपन से कह रहे थे कि आज मैं जो कुछ भी हूँ वो आपकी कृपा से हूँ, लेकिन जैसे ही बाहर निकलते ही उन्हें लगता है दुनिया मेरे साथ है।

About Post Author