केजरीवाल ने रामलीला मैदान से केंद्र सरकार पर कसा तंज

 KNEWS DESK…. केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली का आयोजन किया। रैली को सम्बोधित करते हुए केंद्र सरकार पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने साधा निशाना।

दरअसल आपको बता दें कि आज यानी 11 मई को केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ आप पार्टी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया। जहां पर दोपहर में होने वाली इस रैली के चलते दिल्ली सीएम के द्वारा लोगों को गर्मी से बचाने के लिए मैदान में खास इंतजाम किए गए । वहीं इस रैली को लेकर सीएम केजरीवाल ने कहा कि यह संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए आयोजित की गई है।

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट  ने अपने आदेश में कहा था कि दिल्ली की जनता सर्वोच्च है, लेकिन पीएम ने यह अध्यादेश पारित कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को खारिज कर दिया। अध्यादेश कहता है कि अब दिल्ली के अंदर लोकतंत्र नहीं रहेगा। अब दिल्ली में चलेगी तानाशाही अब जनता सर्वोच्च नहीं है। अब जनता नहीं, एलजी होंगे सुप्रीम। पीएम कहते हैं कि एलजी ही सरकार चलाएंगे।

यह भी पढ़ें… केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ रामलीला मैदान में केजरीवाल आज भरेंगे हुंकार

पीएम मोदी पर लगाए गम्भीर आरोप

दिल्ली सीएम ने कहा कि “26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ। अंबेडकर ने संविधान में लिखा कि इस देश के अंदर लोकतंत्र होगा, जनता सर्वोपरि होगी। पीएम ने भारत का संविधान बदल दिया। केजरीवाल ने कहा कि आज से 12 साल पहले वे भ्रष्टाचार के खिलाफ इसी रामलीला मैदान में एकत्र हुए थे। आज इसी मंच से एक अहंकारी तानाशाह को देश से हटाने के लिए मंच पर इकट्ठे हुए हैं। आज इसी मंच से जो आंदोलन शुरू हो रहा है, वो भी पूरा होगा।

About Post Author