एक बार फिर से आई चर्चा में कानपुर देहात डीएम, हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता ने लगाए गम्भीर आरोप

कानपुर देहात,   अक्सर सुर्खियों में रहने वाली  कानपुर देहात डीएम नेहा जैन एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं . दरअसल  इस बार हर मामलों से हठकर कुछ मामला है जिसके चलते इस बार जिलाधीकारी नेहा जैन अपने बेटे के जन्मदिन पर ब्रह्मास्त्र केक  को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

जानिए क्या है पूरा मामला 

आपको बताते चलें कि कानपुर देहात जिलाधिकारी नेहा जैन के पुत्र का जन्मदिन  1 मार्च को था। उस दौरान केक पर त्रिशूल व शिव जी की फोटो को बनवाया था ,जिससे कि हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता ने डीएम के ऊपर हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। और डीएम के ऊपर एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की गई है। आदित्य शुक्ला ने एक और गम्भीर आरोप लगाते कहा है कि  जिलाधिकारी नेहा जैन ने उनको सोमवार को बंधक बना लिया था।

डीएम ने जारी किया माफीनामा पत्र 

इस पूरे मामले में तानपुर देहात डीएम ने एक पत्र जारी करते हुए कहा कि कुछ 1 मार्च को उनके पुत्र के जन्मदिन पर काटे गए केक को लेकर वाॅट्सऐप पर भड़काऊ मैसेज कर रहे हैं ,जो कि बिल्कुल असत्य व बेबुनियादी हैं। 1 मार्च को उनके बेटा का जन्मदिन मनाया गया जिसपर एक भारतीय सुपर हीरो की थीम पर थाी। जिलाधिकारी नेहा जैन ने कहा कि  केक में लगी हुई फोटो एक सुपर हीरो को प्रदर्शित करती है।  जिसका अर्थ है कि बुराई पर अच्छाई एंव सच्चाई की विजय को दिखाया जा रहा है। जिससे बच्छों को सीख मिलती है, कुछ लोगों द्वारा केक को गलत तरह से दिखाने की कोशिश की जा रही है, सभी लोगों से अनुरोध है कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दो।  


 

 

 

About Post Author