Jharkhand Budget 2024: झारखंड में वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने पेश किया बजट, किसानों के लिए सीएम चंपई का बड़ा तोहफा

KNEWS DESK- झारखंड बजट सत्र का मंगलवार यानि आज तीसरा दिन है| विधानसभा में राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने वित्तीय वर्ष 2024- 2025 तक के लिए एक लाख 28 हजार 900 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है|

सदन में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024- 2025 में 11.18 % की वृद्धि के साथ राजस्व आय के 53,500 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है| इसे वर्ष 2023- 2024 से 2030 के बीच प्रतिवर्ष के साथ 16.2 % की औसत वृद्धि सुनिश्चित करके हासिल किया जा सकता है|

इसी के साथ बजट में ऋण माफी को 50 हजार से बढ़ाकर दो लाख करने तथा NPA खाताधारक किसानों को भी इस योजना के तहत शामिल किये जाने की घोषणा की गई| कृषि एवं पशुपालन के लिए 40606.57 करोड़ रुपए का प्राविधान किया गया|

About Post Author