जयंत चौधरी को जन्मदिन पर सीएम योगी से मिला शानदार तोहफा, RLD चीफ हुए गदगद

KNEWS DESK-  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी को बर्थडे गिफ्ट दिया है| यह दावा RLD चीफ ने खुद किया है| दरअसल, यूपी पुलिस भर्ती में एज लिमिट को लेकर चल रहे विवाद पर बीती शाम सीएम ने फैसला किया और 3 साल की छूट बढ़ा दी| इस पर जयंत ने एक्स पर अपनी खुशी जाहिर की है|

राज्यसभा सांसद ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा- कल मेरा जन्मदिवस है और इससे अच्छा तोहफ़ा नहीं मिल सकता!  उत्तर प्रदेश में 60,244 सिपाही भर्ती में 3 साल की आयु सीमा बढ़ेगी! योगी जी ने उचित निर्णय लिया है| रालोद कार्यकर्ताओं ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे को जबरदस्त तरीके से उठाया और अपनी बात मनवाई है|

योगी सरकार के इस फैसले पर रालोद प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने भी पोस्ट किया| उन्होंने लिखा- जयंती चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिख उम्र बढ़ाने का पुलिस भर्ती में आग्रह किया था, आज राष्ट्रीय लोकदल ने पूरे प्रदेश में इस मुद्दे को लेकर आंदोलन किया और सरकार झुकी| युवाओं के लिए बड़ी राहत 3 साल उम्र में छूट दी गई| यह है जयंत चौधरी और राष्ट्रीय लोकदल की ताकत… जय जयंत, जय राष्ट्रीय लोक दल!

वहीं सीएम के इस फैसले पर यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने भी अहम जानकारी दी| upprpb ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-  मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आरक्षी ना0 पु0 के पदों पर भर्ती 2023 के अंतर्गत सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट प्रदान की गई है| अधिकृत सूचना के लिए बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in पर जाएं|

About Post Author