छत्तीसगढ़ में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में BJP ने लगाए आरोप, कहा- कांग्रेस सरकार में बेटियां नहीं सुरक्षित

KNEWS DESK-  छत्तीसगढ़ के सुकमा में  कक्षा 1 में पढ़ रही 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म  किया गया है। लड़की घर से दूर पोटाकेबिन में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस घटना के सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व CM डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार में बेटियों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस इस घटना को मणिपुर से जोड़ने पर आपत्ति जता रही है।

आपको बता दें कि भूपेश बघेल सरकार को विपक्ष घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। CM डॉ. रमन सिंह ने बुधवार को रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सवाल उठाए है। उन्होंने कहा है कि पीड़ित परिवार की FIR को दर्ज नहीं किया गया। बच्ची का मेडिकल नहीं कराया गया और अब तक आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। इन सवालों के साथ रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश सरकार के राज में अब बेटियां कतई सुरक्षित नहीं है। बस्तर की बेटियों के साथ इस तरह की अमानवीय घटनाएं हो रही है और उसके बाद भी  कार्यवाही नहीं की जा रही है। आज तक इस घटना के आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए है।

कांग्रेसी मचाते है हंगामा- रमन सिंह 

इसके आगे रमन सिंह ने मणिपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यदि अन्य राज्यों में इस तरह की घटना होती तो कांग्रेस इसमें हंगामा मचा कर राजनीति करती है। मणिपुर की हिंसा पर राजनीति कर रही प्रदेश सरकार और कांग्रेस के लोगों ने बस्तर की इस अमानवीय घटना पर अब तक मुंह नहीं खोला है।

मणिपुर की घटना का बचाव करना- धनंजय सिंह

इसके जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि इस पूरे मामले में BJP का असंवेदनशील चेहरा सामने आया है। मणिपुर की बीजेपी सरकार की कायरता, निर्लज्जता, बेशर्मी असफलता पर पर्दा करना है। बीजेपी का मकसद मणिपुर में हुए हिंसा, दंगा, आगजनी की घटना महिलाओं का दुर्व्यवहार से देश की जनता का ध्यान हटाना है।

परिवार को न्याय दिलाने का किया वादा -भूपेश बघेल 

About Post Author