अवैध संबंध, मारपीट, फायरिंग… राजा भैया से तलाक केस में पत्नी भानवी सिंह के दावे

KNEWS DESK- यूपी के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की तलाक अर्जी पर उनकी पत्नी भानवी सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में जवाब दाखिल किया। राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने तलाक के मामले में साकेत कोर्ट में शोनाली गुप्ता की अदालत में हलफनामा दाखिल किया है लेकिन जज के अवकाश पर होने की वजह से सुनवाई 17 अक्तूबर तक टल गई है।

हलफनामें में कई खुलासे

अपने जवाबी हलफनामे में उसने कई सनसनीख़ेज़ खुलासे किए हैं। भानवी ने अपने पति राजा भैया के कोर्ट में किए उस दावे को फर्जी और मनगढ़ंत बताया है जिसे तलाक़ का आधार बनाया गया है। राजा भैया का दावा है कि भानवी उनकी संपत्ति हड़पना चाहती है। भानवी ने दावा किया है कि उसे टॉर्चर किया जाता है। वो इसका विरोध करती है तो राजा भैया उसके साथ हिंसा पर उतारू हो जाते हैं।

भानवी ने लगाया आरोप

भानवी ने आरोप लगाया कि राजा भैया ने अवैध प्रेम संबंध सामने आने पर हुए झगड़े में अपने महल के कमरे में फायरिंग भी की थी। साल 2015 में बुरी तरह से मारपीट का आरोप भी लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि राजा भैया से तलाक के मामले में प्रॉपर्टी विवाद का झूठा मामला भी गढ़ा गया। इसके साथ ही सितंबर 2020 से राजा भैया ने भानवी सिंह को अपने घर आने से रोक रखा है।

फायरिंग का भी लगाया आरोप

राजा भैया के कई के साथ अवैध संबंध हैं। उसके पास इसके कई सबूत हैं। उन्हीं अवैध प्रेम संबंध और सबूतों का खुलासा उसने किया तो  घर में भयानक झगड़ा हुआ था। बवाल ज्यादा बढ़ा तो राजा भैया ने अपने महल में भानवी पर फ़ायरिंग कर मारने की कोशिश भी की थी। भानवी सितंबर 2020 से राजा भैया के घर नहीं जा पाई क्योंकि राजा भैया ने पूरे इंतजाम कर उसे अपने घर आने से रोक रखा है।

About Post Author