बाराबंकी में 5 बच्चों की मां को पति ने दिया तीन तलाक

रिपोर्ट- मो0 रज़ी सिद्दीकी 

बाराबंकी-तीन तलाक पर पाबंदी के बाद भी बाराबंकी से एक तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां 5 बच्चों की मां को उसके शौहर ने तीन तलाक दे कर घर से निकाल दिया। तीन तलाक देने के बाद पति ने बच्चे भी बांट दिए। दो बेटियां पिता के पास है और एक बेटी और दो लड़के मां के पास है। बताया जा रहा है कि शौहर अपनी बीवी से आए दिन मारपीट करता था। बीवी की पिटाई से जब शौहर का मन नहीं भरा तो उसने अपनी बीवी को तीन तलाक दे दिया। तीन तलाक देने के बाद बच्चे भी बांट दिए गए। पीड़ित अपने तीन बच्चों के साथ एक किराए के मकान में रहने चली गई। पीड़ित अब प्रधानमंत्री मोदी के तीन तलाक पर बनाए गए कानून की उम्मीद में जी रही है। पीड़ित का कहना है कि मोदी भाई पर उम्मीद है और हमारी मांग है कि हमारे शौहर पर सख्त कार्रवाई की जाए। पीड़ित का कहना है कि 15 साल पहले शादी हुई थी और 4 दिन पहले शौहर में उसे तीन तलाक दे दिया, इससे वह दर-दर की ठोकर खा रही है।

बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र की रहने वाली फातिमा अब दर-दर की ठोकरें खा रही है। फातिमा की शादी 15 साल पहले यहां के रहने वाले रमजान से हुई थी। फातिमा के तीन बेटियां और दो बेटे हैं। अब फातिमा के पति रमजान ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया है। इस तीन तलाक में फातिमा के 5 बच्चे भी बंट गए। दो बेटियां पति रमजान के पास हैं और एक बेटी दो बेटे फातिमा के पास हैं। घर से निकालने के बाद फातिमा अपने दो बेटे और एक बेटी के साथ बाराबंकी में एक किराए के मकान में रह रही है।

पीड़ित फातिमा को प्रधानमंत्री के बनाए गए तीन तलाक के कानून पर उम्मीद है। फातिमा ने बताया है कि मोदी भाई पर उम्मीद है और वह जानती है कि तीन तलाक पर बने कानून के तहत उसके पति पर कार्यवाई जरूर होगी। फातिमा ने कोठी थाने पर तहरीर दी है। फातिमा ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी और अब उसे 5 बच्चे हैं पति आए दिन उसे प्रताड़ित करते हुए माता-पिता था। जब पति का मारने पीटने से मन भर गया तो उसने उसे तीन तलाक दे दिया और 3 बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया। अब उसका बड़ा बेटा उसके साथ है। फातिमा ने बताया है कि उसके पति ने उसके बड़े बेटे को मारने का प्रयास किया। कल जब वह बाजार से हमारे कपड़े लेकर वापस आ रहा था इसी दौरान पति ने उसे काफी मारा पीटा। बड़ा बेटा ही मेहनत मजदूरी करके जो भी कमाता है उससे उसका और उसके तीनों बच्चों की पेट भरता है।

About Post Author