हरियाणा में बीजेपी संगठन और कार्यकर्ताओं ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर

हरियाणा। हरियाणा की राजनीति में आने वाले दिनों में क्या बड़ा खेला होने जा रहा है। कल रोहतक स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने खुल्लम-खुल्ला कह दिया है। कि भारतीय जनता पार्टी आगामी 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के साथ चुनाव लड़ेगी। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के संगठन और कार्यकर्ताओं ने कमर कसनी शुरू कर दी है। मनीष ग्रोवर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बीच गठबंधन है और वह दोनों प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं लेकिन जहां तक आगे तक गठबंधन चलने की बात है तो गठबंधन पर उन्होंने यह कहते हुए विराम लगा दिया। कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में 2014 से लेकर 2019 में भी किसी भी गठबंधन के साथ चुनाव नहीं लड़ा था और उसी प्रक्रिया के तहत आने वाले 2024 के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्र रूप से अपने उम्मीदवारों के साथ लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रही है। जिसके लिए उनके संगठन और कार्यकर्ताओं की पूरी तैयारी हो चुकी है । उन्होंने कहा कि अभी इस बात पर फैसला होना बाकी है की वर्तमान के सभी विधायक और सांसद आगामी चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इसका फैसला प्रदेश और केंद्र का संगठन करेगा । बरहाल कई दिनों से चल रही गठबंधन को लेकर हरियाणा की राजनीति में उठापटक पर आज भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर ने पूर्णता विराम लगाते हुए यह खुलासा कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में किसी बैसाखी के सारे चुनाव ना लड़कर एकला चलो के नारे पर काम करेगी। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के कारण विदेशों में देश की जो साख बनी है और देश में जो विकास की गंगा बही है उसी के बलबूते पर देश और प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाएगी।

About Post Author