प्रत्याशियों में जोश, मतदाता खामोश !

उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट, उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू होने जा रहा है। 19 अप्रैल को राज्य की पांच लोकसभा सीटों में पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए अब 10 दिन से कम का समय शेष रह गया है। ऐसे में चुनाव की घड़ी नजदीक आते ही राज्य में प्रचार प्रसार का दौर तेज हो गया है। उत्तराखंड भाजपा के चुनावी प्रचार अभियान को तेज करने के लिए पीएम मोदी 11 अप्रैल को ऋषिकेश पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे। भाजपा ने पीएम मोदी की जनसभा में एक लाख से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। वहीं पीएम मोदी के बाद केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ जैसे तमाम दिग्गज भी उत्तराखंड आकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाते हुए नजर आएंगे। भाजपा को पूरी उम्मीद है कि भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित करेगी. जबकि कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों का विश्वास है कि मोदी मैजिक 2024 के चुनाव में नहीं चलने वाला है। मौजूदा परिस्थिति 2014 और 2019 वाली नहीं है। ऐसे में भाजपा का 400 पार का नारा सिर्फ एक जुमला है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में इस बार 83 लाख 37 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भाजपा समेत तमाम दल मतदाताओं को लुभाने की कोशिशों में लगे हुए है। सवाल ये है कि क्या 2024 के इलेक्शन में मोदी मैजिक काम करेगा, क्या राज्य का साईलेंट वोटर इस बार कुछ गणित बिगाड़ सकता है। इसलिए आज हम कह रहे है कि प्रत्याशियों में जोश, मतदाता खामोश ! 

 

 उत्तराखंड की पांच सीटों में होने वाले चुनाव के लिए अब समय बेहद कम है। चुनाव की घड़ी नजदीक आते ही राज्य का सियासी पारा दिन प्रतिदिन चढ़ता जा रहा है। भाजपाकांग्रेस ने चुनावी प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पीएम मोदी रुद्रपुर के बाद अब ऋषिकेश में विशाल जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। ऋषिकेश रैली के जरिए भाजपा उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों के तहत आने वाली 23 विधानसभा क्षेत्रों को साधेंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री की रैली के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री की रैली होनी है। इसके बाद भाजपा के तमाम स्टार प्रचारक उत्तराखंड पहुंचकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाते हुए नजर आएंगे वहीं राज्य के इस बार 83 लाख 37 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे हैं।

 

आपको बता दें कि राज्य की पांच लोकसभा सीटों में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए भाजपा- कांग्रेस पूरी ताकत लगाए हुए हैं। भाजपा 400 पार के नारे के साथ चुनावी जीत का दावा कर रही है…वहीं कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने भाजपा के इस दावे की हवा निकालने के लिए एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इसके साथ ही विपक्षी दलों का दावा है कि 10 साल के मोदी सरकार के विफल कार्यकाल को देखकर जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। वहीं उत्तराखंड कांग्रेस के प्रचार अभियान को तेज करने के लिए प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को उत्तराखंड पहुंचेंगी। प्रियंका गांधी हरिद्वार और पौड़ी जिले में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगी। कांग्रेस के प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी का चुनाव प्रचार कार्यक्रम फाइनल हो गया है।

 

 

कुल मिलाकर उत्तराखंड में चुनाव का काउंडडाउन शुरू होने जा रहा है। चुनाव की घड़ी नजदीक आते ही राज्य में चुनावी माहौल गरमाता भी जा रहा है। मौजूदा परिस्थिति में भाजपा भले खुद को सभी दलों से काफी आगे बताते हुए जीत का दावा कर रही हो। लेकिन चुनाव की घड़ी नजदीक आते आते तमाम प्रत्याशियों की दिल की घड़कने भी बढ़ती जा रही है। सवाल ये है कि क्या उत्तराखंड में इंडिया गठबंधन भाजपा के जीत के रथ को रोक पाएगा। क्या भाजपा की तैयारी विपक्षी गठबंधन को भारी पड़ेगी. क्या साईलेंट वोटर इस बार कुछ गणित बिगाड़ सकता है.

 

About Post Author