चुनाव पास,दिग्गज चेहरों की तलाश !

उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट, उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव नजदीक है। तमाम राजनीतिक दल समय बीतने के साथ ही चुनावी तैयारियों को तेज कर रहे हैं। कांग्रेस की इन्ही तैयारियों को धार देने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने देहरादून में विराट कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया….इस दौरान उन्होने पार्टी के कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का आहवान किया..उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओँ का कहना है कि मल्लिकार्जुन खडगे के संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। हांलाकि सत्ताधारी दल बीजेपी ने उनके इस कार्यक्रम को फ्लोप शो बताया है….वहीं कांग्रेस के बाद अब भाजपा के भी तमाम राष्ट्रीय नेताओँ का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है….माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन रैलियां हो सकती है। इसके साथ ही एक दर्जन अन्य नेताओं के कार्यक्रम भी तय किए जा रहे हैं। वहीं भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले सदस्यता अभियान पर फोकस कर दिया है। इसके तहत पिछले 20 साल में विभिन्न दलों से चुनाव लड़े नेताओं से संपर्क कर उन्हें पार्टी में शामिल कराया जा रहा है। भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव में 75 मत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति को पार्टी ने यूं तो कई योजनाएं बनाई हैं पर इनमें से कुछ पर पार्टी का विशेष फोकस है। इसी क्रम में भाजपा की अन्य दलों के प्रमुख नेताओं को अपने साथ लाने की भी योजना है। भाजपा ने उत्तराखंड में पंचायत से विधायक व सांसद तक का चुनाव लड़ चुके नेताओं से संपर्क साधकर उन्हें साथ जोड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी, मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुके नेताओं पर भी भाजपा की नजर है…भाजपा का दावा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी भारी बहुमत के साथ राज्य की पांचों लोकसभा सीटों में जीत दर्ज करेगी..

लोकसभा चुनाव 2024 जल्द होने जा रहे है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बीच जनवरी महीने की भी विदाई होने वाली है। ऐसे में चुनाव के लिए समय बेहद कम है। वक्त की नजाकत को देखते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने देहरादून में विराट कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया….इस दौरान उन्होने पार्टी के कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का आहवान किया..उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओँ का कहना है कि मल्लिकार्जुन खडगे के संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। हांलाकि सत्ताधारी दल बीजेपी ने उनके इस कार्यक्रम को फ्लोप शो बताया है…वहीं कांग्रेस के बाद भाजपा भी अपने राष्ट्रीय नेताओँ के उत्तराखंड दौरे की तैयारियों में लगी हुई है।

आपको बता दें कि भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. इसके साथ ही भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव में 75 प्रतिशत मत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पार्टी ने कई रणनीति तैयार की है। इसी क्रम में भाजपा की अन्य दलों के प्रमुख नेताओं को अपने साथ लाने की भी योजना है। भाजपा ने उत्तराखंड में पंचायत से विधायक व सांसद तक का चुनाव लड़ चुके नेताओं से संपर्क साधकर उन्हें साथ जोड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय प्रत्याशी, और मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुके नेताओं पर भी भाजपा की नजर है…भाजपा का दावा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी भारी बहुमत के साथ राज्य की पांचों लोकसभा सीटों में जीत दर्ज करेगी..

 

कुल मिलाकर समय बीतने के साथ ही राज्य में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। एक तरफ जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है तो वहीं दूसरी ओर सत्तापक्ष पीएम मोदी के साथ ही तमाम दिग्गज नेताओं की रैलियों को कराने की तैयारियों मे लगा हुआ है। इसके साथ ही विभिन्न दलों से चुनाव लड़े नेताओं से भी संपर्क कर उन्हें पार्टी में शामिल कराया जा रहा है..अभी हाल ही में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के भी तमाम नेता भाजपा में जा चुके हैं ऐसे में सवाल ये है कि क्या भाजपा कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों को अभी और झटके देने जा रही है। क्या भाजपा 2024 में 400 पार सीटें जीत सकती है.

  

About Post Author