चुनाव की तैयारी, दायित्वों की जिम्मेदारी !

उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट, लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा पार्टी के नेताओं को बहुत जल्द दायित्व बांट सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने साफ किया कि दायित्वधारियों की जल्द तीन और लिस्ट जारी होने वाली हैं। कुल चार लिस्ट जारी होने के बाद आगे के दायित्वों को लेकर जल्द विचार मंथन किया जाएगा। आपको बता दें कि पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बहुत ही जल्द दायित्व बांट दिए जाएंगे। नवरात्र से लेकर दशहरा, दिवाली तक कभी भी दायित्वों की घोषणा कर दी जाएगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री की ओर से साफ संकेत दे दिए गए हैं। दायित्वों को लेकर कुल चार सूची तैयार की गई हैं। एक सूची जारी हो चुकी है। जल्द अलग-अलग समय में तीन और लिस्ट जारी कर दी जाएंगी। इन तीनों सूचियों को लेकर विचार मंथन पूरा हो गया है। अब अगला विचार मंथन पांचवीं सूची को लेकर होगा। महेंद्र भट्ट के इस बयान के बाद पार्टी के नेताओं की बेचेनी बढ़ गई है। हांलाकि विपक्ष का कहना है कि महेंद्र भट्ट के बयान की कोई सत्यता नहीं है वह काफी समय से नेताओँ को खुश करने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं….विपक्ष ने अबतक कैबिनेट का विस्तार ना करने पर भी सरकार पर निशाना साधा है…वहीं एक तरफ जहां भाजपा में नई दायित्वधारियों की सूची आने का इंतजार है तो दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है। महज तीन लाइन का फरमान जारी कर सभी पदाधिकारियों को एक झटके में हटा दिया गया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने ये फ़रमान जारी किया है। इस फरमान के जारी होने से पार्टी नेताओं में मायूसी है

उत्तराखंड में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक घटनाक्रम तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में भाजपा पार्टी के नेताओं को बहुत जल्द दायित्व बांट सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ये दावा किया है….भट्ट के मुताबिक दायित्वधारियों की जल्द तीन और लिस्ट जारी होने वाली हैं। कुल चार लिस्ट जारी होने के बाद आगे के दायित्वों को लेकर जल्द विचार मंथन किया जाएगा। महेंद्र भट्ट का ये भी दावा है कि बहुत ही जल्द दायित्व बांट दिए जाएंगे। नवरात्र से लेकर दशहरा, दिवाली तक कभी भी दायित्वों की घोषणा कर दी जाएगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री की ओर से साफ संकेत दे दिए गए हैं। दायित्वों को लेकर कुल चार सूची तैयार की गई हैं। एक सूची जारी हो चुकी है। जल्द अलग-अलग समय में तीन और लिस्ट जारी कर दी जाएंगी। इन तीनों सूचियों को लेकर विचार मंथन पूरा हो गया है। अब अगला विचार मंथन पांचवीं सूची को लेकर होगा। महेंद्र भट्ट के इस बयान के बाद पार्टी के नेताओं की बेचेनी बढ़ गई है। हांलाकि कांग्रेस का कहना है कि महेंद्र भट्ट के बयान की कोई सत्यता नहीं है वह काफी समय से नेताओँ को खुश करने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं….वहीं आम आदमी पार्टी ने दायित्व बंटवारे को राज्य पर वित्तीय बोझ बढ़ाने वाला फैसला बताया है….इतना ही नहीं विपक्षी दलों ने अबतक कैबिनेट का विस्तार ना करने पर भी सरकार पर निशाना साधा है…

एक तरफ जहां भाजपा में नेता दायित्व बंटवारे की सूची आने का इंतजार कर रहे हैं तो दूसरी ओर उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी पर झाड़ू चल गई है। इसी के तहत आप पार्टी की कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई है। महज तीन लाइन का फरमान जारी कर सभी पदाधिकारियों को एक झटके में हटा दिया गया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने ये फ़रमान जारी किया है। इस फरमान के जारी होने से पार्टी नेताओं में मायूसी है….हांलाकी पार्टी के नेताओँ का कहना है कि यह स्वाभाविक प्रक्रिया है…और अब नए सिरे से कार्यकारिणी की सूची जारी की जाएगी…आप नेता जोत सिंह बिष्ट का कहना है कि दीवाली में पार्टी कार्यकर्ताओं को तोहफा मिल सकता है

कुल मिलाकर लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक घटनाक्रम तेज हो गए हैं….एक तरफ जहां सत्ताधारी दल भाजपा में नए दायित्वधारियों की सूची पर मंथन चल रहा है तो दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के नेताओं को विजयादश्मी पर झटका देते हुए कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए। महज तीन लाइन का फरमान जारी कर सभी पदाधिकारियों को एक झटके में हटा दिया गया है….अब आप पार्टी के नेता भी दीवाली तक नई कार्यकारिणी की सूची जारी होने का इंतजार कर रहे हैं…..देखना होगा तमाम दलों में हो रहे इस बदलाव का क्या असर देखने को मिलता है

About Post Author