घरेलू विवाद के चलते पत्नी की फावड़े से हत्या कर पति हुआ फरार, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

रिपोर्ट – कुलदीप कुमार 

उत्तर प्रदेश – पीलीभीत के गजरौला कला थाना क्षेत्र की रिछोला पुलिस चौकी के गांव ढेरम मडरिया में सुबह चार बजे आपसी विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी पर फावड़ा से हमला कर घायल कर दिया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग आ गए और एम्बुलेंस से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ हालत गम्भीर होने पर महिला को बरेली रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों की टीम ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार पति की तलाश की जा रही है।

अक्सर होता रहता था घरेलू विवाद 

बताया जा रहा है कि पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर नौगवां निवासी चिरौजी लाल की पुत्री 35 वर्षीय आशा देवी की शादी 15 वर्ष पूर्व ढेरम मडरिया में झांझन लाल के साथ हुई। मृतका आशा देवी और उसके पति झाझन लाल के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। दो माह पूर्व भी आशा देवी के सर पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया था। जिसका मुकदमा गजरौला थाना में पंजीकृत गया था। जिसका अभी भी इलाज चल रहा था | किसी बात रविवार को चार बजे आपसी कहासुनी को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। घर में  रखा फावड़े से झाझन लाल ने आशा देवी पर जानलेवा हमला कर दिया। झगड़े  की आवाज सुनकर पड़ोस में सो रहें दोनों बेटे जाग गए और चीख पुकार करने लगे। बच्चों की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए। पड़ोसियों को देखकर हमलावर मौके से फरार हो गया।

हालत गंभीर होने पर किया बरेली रेफर

आनन फानन में एंबुलेंस से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया| हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया | जहां पर उसकी मौत हो गई। मृतका आशा देवी के दो बेटे दीपक उम्र 14 वर्ष रोहित उम्र 12 वर्ष हैं। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक सीओ सिटी गजरौला एसओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए |

About Post Author